विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki: विक्की कौशल को 'डंकी' में कास्ट नहीं करना चाहते थे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, एक्टर की इस बात से थी दिक्कत

Published: Sun, 31 Dec 2023 10:01 PM (IST)

डंकी में विक्की कौशल दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म में उनका निभाया सुखी का किरदार पसंद किया जा ...और पढ़ें

विक्की कौशल को 'डंकी' में कास्ट नहीं करना चाहते थे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, (X Image)
विक्की कौशल को 'डंकी' में कास्ट नहीं करना चाहते थे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान, पठान और जवान के बाद 2023 का अंत डंकी के साथ किया। उन्होंने बैक-टू- बैक तीन फिल्में इस साल दीं। डंकी में शाह रुख खान के अलावा विक्की कौशल दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म में उनका निभाया सुखी का किरदार पसंद किया जा रहा है। हालांकि, ये हैरान करने वाली बात है कि राजकुमार हिरानी उन्हें फिल्म में नहीं लेना चाहते थे।

डंकी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पहले भी विक्की कौशल संग काम कर चुके हैं। उनकी फिल्म संजू में विक्की कौशल ने रणबीर कपूर के बेस्टफ्रेंड कमली का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें- Salaar Worldwide Box Office Day 9: वीकेंड पर 'सालार' ने बढ़ाई रफ्तार, शनिवार को बिजनेस में आया उछाल

विक्की ने खुद मांगा काम

राजकुमार हिरानी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो पहले डंकी में विक्की कौशल को नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने विक्की को फिल्म में तब शामिल किया, जब एक्टर ने सामने से कॉल करके काम मांगा। एनडीटीवी के साथ बातचीत में राजकुमार हिरानी ने विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल के साथ बातचीत का किस्सा शेयर किया, जब वो फिल्म के लिए कास्ट फाइनल कर रहे थे।

विक्की की ये बात बनी रोड़ा

राजकुमार हिरानी कहा, "जब हम बातें कर रहे थे तो कास्टिंग का टॉपिक सामने आया। जब उन्होंने सुखी के किरदार के लिए आइडियल एक्टर के बारे में पूछा, तो मैंने कहा, 'विक्की जैसा लड़का बिल्कुल सही रहेगा।' हालांकि, मैंने साफ कर दिया कि मैं उन्हें ये रोल ऑफर नहीं करुंगा क्योंकि ये एक छोटा रोल है। विक्की अब लीड रोल निभा रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें इसे ऑफर नहीं करूंगा। श्याम ने कुछ नहीं कहा।"

यह भी पढ़ें- Salaar Worldwide Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' का तांडव, आठ दिनों में 600 करोड़ के करीब पहुंचा बिजनेस

विक्की ने किया फोन

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद विक्की कौशल ने उन्हें फोन किया। डायरेक्टर ने कहा, "उस रात, मुझे विक्की का फोन आया और उन्होंने कहा, 'आप पापा को कैसे बता सकते हैं कि आप मुझे रोल नहीं दे सकते?' अगले ही दिन वो मुझसे मिले और ये उनका बढ़प्पन है कि उन्होंने इसे निभाया। इससे ये भी पता चला कि एक अच्छा एक्टर इस तरह की भूमिका के साथ क्या कर सकता है और विक्की फिल्म में एक बड़ा अंतर लेकर आए।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।