Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki OTT: नेटफ्लिक्स पर नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी शाह रुख की 'डंकी', इतने करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 06:20 PM (IST)

    Dunki Ott Release शाह रुख खान इस वक्त बॉक्स ऑफिस के किंग बने बैठे हैं। उनकी फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। इन दोनों फिल्मो ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Dunki Ott Release / Photo- Instagram
    Shah Rukh Khan Dunki Ott Release / Photo- Instagram

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स ने नहीं, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे 'डंकी' के राइट्स
    2. शाह रुख खान की 'जवान' के बाद इस साल की तीसरी रिलीज है 'डंकी'
    3. 'डंकी' क्रिसमस के मौके पर होगी रिलीज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dunki OTT Rights: शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के 'किंग खान' तो हैं ही, लेकिन साल 2023 में वह बॉक्स ऑफिस के भी बेताज बादशाह बन चुके हैं। 'पठान' के बाद उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा दिया है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 14 दिनों के अंदर 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

    इन दोनों फिल्मों के बाद अब फैंस बेसब्री से उनकी 'डंकी' का इंतजार है, जिसके निर्देशन की कमान थ्री-इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संभाल रहे हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले 'डंकी' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसको लेकर अपडेट सामने आई है।

    नेटफ्लिक्स ने नहीं, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे 'डंकी' के राइट्स?

    'जवान' में नयनतारा के साथ फ्रेश पेयर के बाद अब शाह रुख खान की जोड़ी 'डंकी' में तापसी के साथ नजर आने वाली है। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाह रुख खान का किरदार कैसा होगा, इसे लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Dunki: 'जवान-पठान को भी धूल चटा देगी डंकी और उफ तक नहीं करेगी', शाह रुख खान की अगली फिल्म पर एटली ने लगाई बाजी

    हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गयी है। द सियासत डेली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह रुख खान - तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'डंकी' के राइट्स नेटफ्लिक्स ने नहीं, बल्कि जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। रिपोर्ट् में ये भी दावा किया गया है कि 'डंकी' के डिजिटल राइट्स 155 करोड़ में जियो सिनेमा ने खरीदे हैं।

    खबरें और भी

    कितने करोड़ में बिके डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स?

    रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स दोनों 230 करोड़ रुपए में बिके हैं। हालांकि, ओटीटी राइट्स को लेकर रेड चिलीज और मेकर्स की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गयी है। 'डंकी' में विकी कौशल भी कैमियो कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    इस फिल्म में शाह रुख-तापसी के अलावा दिया मिर्जा, बोमन ईरानी, धर्मेंद्र, सतीश शाह, परीक्षित सहानी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 23 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये शाह रुख खान की इस साल की तीसरी बड़ी रिलीज है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Event में शाह रुख खान ने रिवील की 'डंकी' की रिलीज डेट, बोले- 'जब मेरी फिल्म आती है तब ईद होती है'