यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki की मुंबई में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, Shah Rukh Khan की फिल्म देखेंगे अलग-अलग देशों के वाणिज्य दूतावास
Dunki Special Screening डंकी बॉक्स ऑफिस पर जल्द अपना एक हफ्ता पूरा करने वाली है। ऐसे में फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब इसे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Special Screening: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फैंस भी लंबे समय से शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म की कहानी अवैध अप्रवासियों को विदेश जाने के लिए 'डोंकी' रूट पर ले जाती है।
फिल्म की कहानी और ऑडिएंस का प्यार देखते हुए 'डंकी' के मेकर्स ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, इसके मेकर्स इस महीने मुंबई में अलग-अलग देशों के वाणिज्य दूतावास के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं।
वाणिज्य दूतावास के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग
21 दिसंबर को रिलीज हुई शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' धीरे-धीरे ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है। फिल्म में 5 दोस्त की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश यात्रा पर निकल पड़े हैं। इसकी स्टोरी एक अच्छा मैसेज भी देती है। ऐसे में इसके मेकर्स ने यह एलान किया कि अलग-अलग देशों के वाणिज्य दूतावास 28 दिसंबर को मुंबई में डंकी देखेंगे।
View this post on Instagram
अलग-अलग देशों के वाणिज्य दूतावास यह फिल्म देखेंगे, जो असल में उनके लिए बहुत खास पल हैं, क्योंकि वे वीजा और आवेदन देने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। यह फिल्म उन्हें असलियत से रूबरू कराएगी, जिससे वे आमतौर पर निपटते हैं।
हंसल मेहता ने किया रिव्यू
इस फिल्म को ऑडिएंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्ममेकर ने भी देखा। बीते दिन हंसल मेहता ने इस पर अपना रिव्यू शेयर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा 'मैंने सच में 'डंकी' का आनंद लिया। परफेक्ट नहीं है, लेकिन क्या हुआ बिल्कुल ठीक है'। इसके साथ ही उन्होंने राजकुमार हिरानी और किंग खान की भी तारीफ की।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड कर रही है अच्छा बिजनेस
फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस से ज्यादा वर्ल्डवाइड अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अभी तक इसकी वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक लगभग 128 करोड़ कमाया है। इस मूवी में शाह रुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं।