विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki का टीजर आते ही Salaar को लेकर बढ़ी हलचल, सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए प्रभास के फैंस, क्लैश पर कही ये बात

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 02 Nov 2023 04:04 PM (IST)

2023 का कुछ हफ्ते में खत्म होने वाला है। साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने ...और पढ़ें

डंकी का टीजर आते ही सालार को लेकर बढ़ी हलचल, (X Images)
डंकी का टीजर आते ही सालार को लेकर बढ़ी हलचल, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान और उनकी फिल्म डंकी चर्चा में छाई हुई है। 2 नवंबर को उनकी फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर डंकी और SRK ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन इस सालार को लेकर भी हलचल देखने को मिल रही है।

डंकी इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके साथ ही सालार भी थिएटर्स में दस्तक दे रही है यानी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने वाला है। दोनों ही फिल्में तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।

यह भी पढ़ें- Dunki Teaser: शाह रुख खान की 'डंकी' में विक्की कौशल की एंट्री ने दिया सरप्राइज, ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक्टर

डंकी और सालार फैंस में छिड़ी जंग

शाह रुख खान की डंकी और प्रभास की सालार- सीज फायर दोनों 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है। पहले उम्मीद थी कि शायद कोई एक फिल्म पीछे हट जाए और अपनी रिलीज डेट बदल दें, लेकिन अब ये उम्मीद भी खत्म हो गई है।

सालार को लेकर बढ़ी हलचल

शाह रुख खान की फिल्म डंकी का टीजर जैसे ही सामने आया। सालार के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और एक नया ट्रैंड शुरू कर दिया, जो साफ इशारा कर रहा है कि फिल्मों के बिजनेस पर चाहे कितना भी असर पड़े न डंकी पीछे हटेगी और ना ही सालार।    

एक्टिव हुए सालार के फैंस

डंकी के टीजर रिलीज के बाद सालार को लेकर एक्स पर लगातार नए- नए ट्विट्स देखने को मिल रहे हैं। सालार के फैंस जश्न मना रहे हैं कि अब फिल्म को रिलीज होने में बस 50 दिन बाकी है। इसके अलावा डंकी और सालार को लेकर बराबर तुलना भी की जा रही है।

कौन किस पर पड़ेगा भारी ?

सालार के फैंस का कहना है कि डंकी के मेकर्स ने टीजर रिलीज करके अच्छा किया, क्योंकि अब ये बात साफ हो गई है कि बॉक्स ऑफिस पर तो सालार ही राज करेगी। अब ये दावा कितना सच साबित होता है, ये तो डंकी और सालार के रिलीज के साथ ही पता चलेगा।  

यह भी पढ़ें- Dunki Teaser Reaction: टीजर देख 'डंकी' को फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर, क्या 'सालार' का हो जाएगा गेम ओवर ?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।