Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki के लिए Shah Rukh Khan ने फेंका तुरुप का इक्का, बौखलाए Salaar के मेकर्स, बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:43 PM (IST)

    Dunki vs Salaar शाह रुख खान पठान और जवान के साथ पहले ही साल 2023 की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस किंग बन चुके हैं। अब डंकी के साथ भी वो एक बा ...और पढ़ें

    डंकी के लिए शाह रुख खान ने फेंका तुरुप का इक्का, (X Image)
    डंकी के लिए शाह रुख खान ने फेंका तुरुप का इक्का, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने के साथ ही भारत की दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है। एक तरफ मुकाबले में नॉर्थ स्टार शाह रुख खान फिल्म डंकी के साथ तैयार खड़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ साउथ स्टार प्रभास, सालार लिए मैदान में उतर रहे हैं।

    सालार और डंकी के बीच मुकाबला तगड़ा है, जो अब एक लेवल और बढ़ गया है। शाह रुख खान ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सालार के मेकर्स का दिमाग खराब हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Salaar Advance Booking: पहले दिन ही भर जाएंगे थिएटर्स, एडवांस बुकिंग में 'सालार' ने मारी बाजी, बेची करोड़ों की टिकट

    SRK ने फेंका तुरुप का इक्का

    शाह रुख खान, पठान और जवान के साथ पहले ही साल 2023 की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस किंग बन चुके हैं। अब डंकी के साथ भी वो यही करिश्मा करना चाहते हैं, लेकिन मुकाबले में सालार खड़ी है। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म का क्रेज जबरदस्त है। ऐसे में शाह रुख खान ने बाजी अपने पाले में लाने के लिए तुरूप का इक्का फेंका है।

    शाह रुख ने बिगाड़ा सालार का खेल

    भारत की सबसे बड़ी नेशनल चेन पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमा ने फैसला किया कि नॉर्थ इंडिया में सारे सिंगल स्क्रीन पर सिर्फ डंकी को रिलीज किया जाएगा। पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमा पहले सालार और डंकी को बराबर स्क्रीन्स देने वाले थे, लेकिन शाह रुख खान की वजह इस फैसले में रातों-रात बदलाव हो गया।

    शाह रुख के एक फोन कॉल ने पलटी बाजी

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सालार और डंकी के बराबर स्क्रीन की बात जैसे ही शाह रुख खान को पता चली उन्होंने पीवीआर के मालिक अजय बिजली को फोन किया और एक डील साइन कर ली, जिसके अनुसार, नॉर्थ इंडिया में पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमा के सारे सिंगल स्क्रीन पर अब सिर्फ डंकी रिलीज होगी।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dunki: 'पठान' का इतिहास दोहराएगी 'डंकी', रिलीज से पहले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दी शाह रुख खान को बधाई

    सालार के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

    सालार के मेकर्स को जब ये बात पता चली तो वे बौखला गए। रिपोर्ट के अनुसार, सालार की टीम पीवीआर और मिराज के मालिक से बेहद खफा है। इस नाइंसाफी का उन्होंने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। सालार के मेकर्स ने फैसला लिया है कि अब वो साउथ में पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमा के किसी भी थिएटर्स में अपनी सालार को रिलीज नहीं करेंगे। इतना ही नहीं सालार की टीम पीवीआर और मिराज के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना भी बना रही है।