Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan: 'मैं- अकबर, जॉन- एंथोनी तो दीपिका- अमर...', भावनाएं आहत करने वाले आरोपों पर शाह रुख का दो टूक जवाब

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 09:17 PM (IST)

    Pathaan Press Conference शाह रुख खान की फिल्म पठान अपने रिलीज के पहले से ही विवाद देख रही है लेकिन फिल्म की सफलता ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है। अब ...और पढ़ें

    Film Pathaan Press Conference, ANI Twiiter Account
    Film Pathaan Press Conference, ANI Twiiter Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Press Conference: शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान आते ही सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के अंदर ही छप्पर फाड़ कमाई कर ली है। पठान की सक्सेस के बाद अब फिल्म की टीम सेलिब्रेशन का मजा ले रही है। इस बीच पठान की कास्ट ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां सभी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और पठान को लेकर कई मजेदार खुलासे किए।

    यह भी पढ़ें- Pathaan के कॉन्फ्रेंस पर शाह रुख खान ने रिवील की 'फाइटर' की कहानी, ऋतिक रोशन नहीं ये स्टार है फिल्म का हीरो

    हम प्यार बांटने के लिए फिल्में बनाते हैं

    रिलीज से पहले पठान को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था और भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। इसपर शाह रुख खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल जीतने वाली बात कही है। उन्होंने कहा, "जब भी हम फिल्में बनाते हैं, तो हमारा मकसद प्यार और अपनापन बांटना होता है। चाहे हम नेगेटिव किरदार ही क्यों न निभा रहे हो, फिल्म में कुछ भी कह रहे हो, हमारा इरादा किसी की भी भावनाओं को आहत करने का नहीं होता। फिल्म को एंटरटेनमेंट तक ही सीमित रखना चाहिए...इसे ज्यादा सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं और बस प्यार बांटना चाहते हैं।"

    हम अमर, अकबर और एंथोनी हैं

    शाह रुख ने आगे कहा, "दीपिका अमर हैं, मैं अकबर हूं, जॉन एंथोनी है। हम सिनेमा के अमर, अकबर और एंथोनी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और इसलिए फिल्में बनाते हैं और इससे बढ़कर कुछ भी नहीं है। जब हम अपनी कहानी बता रहे हैं होते हैं तो हम किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे होते हैं। हम बस उस भाषा का इस्तेमाल कर रहे होते है जो यंग जेनरेशन आराम से बोल सके।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    पठान पर लगा भावनाएं आहत करने का आरोप

    पठान की रिलीज के पहले ही मेकर्स को कई विरोधों का सामना करना पड़ा था। फिल्म के पहला पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट की मांग उठने लगी थी। वहीं, पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे। पठान को लेकर कुछ समुदायों ने कहा था कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

    खबरें और भी