Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi Teaser: हंसी का फुल डोज है संजय मिश्रा की अपकमिंग फिल्म, दूसरी बीवी बन महिमा ने लूटी महफिल

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 08:26 AM (IST)

    महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर लॉन्च हो गया है। फिल् ...और पढ़ें

    संजय मिश्रा के साथ महिमा चौधरी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    संजय मिश्रा के साथ महिमा चौधरी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड की 90 के दशक की स्टार महिमा चौधरी और अभिनेता संजय मिश्रा एक मजेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं नाम है 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी'(Durlabh Prasad ki Dusri Shadi)। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी जिसका हाल ही में टीजर लॉन्च किया गया।

    क्या होगी फिल्म की कहानी?

    टीजर में मध्यम आयु वर्ग की हॉट और आकर्षक महिमा, अपने आधुनिक और आकर्षक रूप में, पारंपरिक और सीधे-साधे संजय मिश्रा से टकराती हैं, जो दोबारा शादी करने की सोच रहे हैं। टीजर की शुरुआत होती है संजय मिश्रा से जहां वो बेहद विनम्र भाव से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें सुंदर, सुशील और संस्कारी पत्नी से मिला दें, लेकिन इसके उलट महिला चौधरी सिगरेट और शराब की शौकीन हैं और बाहर से बिल्कुल संस्कारी लगती हैं। अब इसमें आगे क्या होगा दोनों की मुलाकात कैसी रहेगी ये आपको फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।

    यह भी पढ़ें- TMMTMTTM Teaser: Mamma's ब्वॉय कार्तिक आर्यन संग अनन्या पांडे की नोक-झोंक, टीजर का हाइलाइट बनीं मलाइका अरोड़ा

    दूसरी शादी करेंगे संजय मिश्रा?

    टीजर का सबसे बड़ा कैच प्वाइंट वो है जब संजय मिश्रा अपने ऑनस्क्रीन बेटे से कहते हैं कि तुम्हारी मम्मी बिल्कुल महिमा चौधरी के जैसी दिखती हैं। इन सभी पंचेज से ऐसा लग रहा है कि फिल्म वाकई बेहतरीन होने वाली है। टीजर को शेयर कर लिखा गया, "शादी नंबर 2! दुर्लभ प्रसाद अपनी 'दूसरी पारी' के लिए तैयार हैं, क्या आप भी तैयार हैं? फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    सिद्धांत राज सिंह द्वारा निर्देशित 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के निर्माता एकांश बच्चन और हर्ष बच्चन हैं। रमित ठाकुर इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म में महिमा चौधरी, संजय मिश्रा, व्योम यादव, पल्लक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, नवनी प्रहर और श्रीकांत वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने हल्के-फुल्के अंदाज़ और मनोरंजक कहानी के साथ, यह अपकमिंग फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raat Akeli Hai Bansal Murders Teaser: इंस्पेक्टर बनकर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुलझाएंगे और भी बिगड़ा हुआ केस