Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2022: कंगना रनोट ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कर कहा, 'क्षत्रिय कर्म करने वालों को विजयी भव'

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 01:38 PM (IST)

    Dussehra 2022 कंगना रनोट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। अब उन्होंने दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन की तस्वीरें शेयर की है। इसमें ...और पढ़ें

    Dussehra 2022: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।
    Dussehra 2022: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dussehra 2022: कंगना रनोट ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया है। इसके बाद वह सेना के जवानों के साथ फोटो खिंचाती नजर आ रही है। वहीं पीछे तस्वीर में राइफल भी नजर आ रही है। तीसरी फोटो में वह जमीन पर बैठी हुई है और उनके पीछे सेना के जवान वर्दी में नजर आ रहे हैं।

    कंगना रनोट ने विजयादशमी के दिन घर पर शस्त्र पूजा की है

    कंगना रनोट ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आज विजयादशमी के दिन घर पर शस्त्र पूजा की कुछ तस्वीरें, जो देश की रक्षा करते हैं ईश्वर उनकी रक्षा करें। धर्म से आप चाहे कोई भी हो लेकिन जो कर्म से क्षत्रिय हैं उन सब को विजयादशमी पर सिर्फ एक ही संदेश विजयी भव।' कंगना रनोट ने इस अवसर पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखी है और बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

    यह भी पढ़ें: Adipurush Teaser Reaction: बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है आदिपुरुष, रिएक्शन में जय श्री राम की गूंज

    भारतवर्ष विजयादशमी और शस्त्र पूजन का त्यौहार मना रहा है

    गौरतलब है कि भारतवर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी और शस्त्र पूजन का त्यौहार मना रहा है। विजयादशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार हर वर्ष पूरे विश्व में पूरे जोर-शोर से मनाया जाता है। आज ही के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को वापस अयोध्या लाने में यश पाया था। तब से यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Shanaya Kapoor Bikini Pics: शनाया कपूर की बिकिनी तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, सुहाना खान ने भी किया कमेंट

    कंगना रनोट जल्द फिल्म तेजस में नजर आएंगी

    कंगना रनोट जल्द फिल्म तेजस में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। फिल्म में कंगना रनोट एक फाइटर पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। इसके पहले उनकी फिल्म धाकड़ हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। कंगना रनोट अक्सर सामाजिक विषयों पर अपना मत रखती है। वहीं वह कई अवसरों पर बॉलीवुड को ट्रोल भी करती है। इसे लेकर उन्हें बुरा-भला भी कहा जाता है।

    खबरें और भी