Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika Pre Wedding: डीजे ब्रावो की शाह रुख खान के साथ फोटो ने मचाया धमाल, फंक्शन की अनदेखी झलक आई सामने

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 12:09 PM (IST)

    जामनगर में इस वक्त पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा है। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर खान तक बी टाउन के कई सितारे अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामि ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और ड्वेन ब्रावो. फोटो क्रेडिट- ड्वेन ब्रावो इंस्टाग्राम
    शाह रुख खान और ड्वेन ब्रावो. फोटो क्रेडिट- ड्वेन ब्रावो इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन
    2. प्री वेडिंग के पहले दिन सितारों का रहा जमावड़ा
    3. डीजे ब्रावो और शाह रुख खान की फोटो वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंबानी परिवार के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे प्री वेडिंग की शाही शाम में शामिल हुए। पहले दिन 'गाला राउंड' से लेकर कई इवेंट का आयोजन किया गया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच क्रिकेटर डीजे ब्रावो (DJ Bravo) ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और बाकी कलाकारों के साथ कुछ और हसीन फोटोज शेयर की हैं। 

    अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में सितारों का जमावड़ा

    प्री वेडिंग के पहले दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) ने स्टेज परफॉर्मेंस दी, जिसके वीडियो ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब तक पर वायरल हुए हैं। वहीं, स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने लुक शेयर किए, जिसमें दीपिका (Deepika Padukone) से लेकर करीना (Kareena Kapoor Khan) तक की सिजलिंग इमेज शामिल है। मगर इन सबके बीच लाइमलाइट चुराई है किंग खान यानी कि शाह रुख खान ने। फैन क्लब की ओर से प्री वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की गई हैं।

    डीजे ब्रावो के साथ नजर आए शाह रुख खान

    किंग खान ने प्री वेडिंग के पहले दिन ब्लैक टक्सीडो पहना। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर की चेन पहनी, जिसे वह बखूबी फ्लॉन्ट करते नजर आए। उनके साथ डीजे ब्रावो ने पोज दिया, जो कि व्हाइट शर्ट पैंट के साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट कोट में नजर आए। दोनों ने साथ में पोज दिया।

    रणवीर सिंह भी आए नजर

    शाह रुख खान के अलावा डीजे ब्रावो की रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ भी फोटो सामने आई है। 

    खबरें और भी

    आज होंगे ये फंक्शन

    प्री वेडिंग में पहले दिन धूम धड़ाके के बाद आज यानी दूसरे दिन मेहमानों को जंगल सफारी कराई जाएगी। इसके लिए पहनी जाने वाली ड्रेस एक थीम बेस्ड होगी। इसके बाद शाम को 'मेला रूज' का आयोजन होगा।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: आज जंगल सफारी करेंगे मेहमान, मेहमानों के लिए बेहद खास है दूसरे दिन का हर इंतजाम