Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ed Sheeran ने John Abraham के साथ खेला फुटबॉल मैच, एक्टर की पत्नी ने शेयर की मजेदार वीडियो

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 01:44 PM (IST)

    एड शीरन (Ed Sheeran) इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बुधवार को शिलांग में उन्होंने धमाकेदार कॉन्सर्ट किया। इसके अलावा उन्होंने ...और पढ़ें

    एड शीरन ने खेला जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल मैच (Photo Credit- Instagram)
    एड शीरन ने खेला जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल मैच (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एड शीरन इंडिया टूर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं
    2. ब्रिटिश सिंगर को जॉन अब्राहम के साथ देखा गया
    3. दोनों को साथ में फुटबॉल मैच खेलते हुए देखा गया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों सिंगर अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए हैं। ‘द शेप ऑफ यू’ के लिए पॉपुलर सिंगर ने 12 फरवरी को शिलांग में परफॉर्म किया। जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया। इसके अलावा शिलांग में उन्हें बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ देखा गया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच

    एड शीरन ने शिलांग में एक शानदार कॉन्सर्ट किया। इसके अलावा, उन्होंने पॉपुलर एक्टर जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल मैच खेला। जॉन अब्राहम की पत्नी (John Abraham Wife) प्रिया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं। आउटफिट की बात करें तो तस्वीरों में जॉन और प्रिया ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, एड शीरन को नीले रंग की टी-शर्ट में देखा गया। एक तस्वीर में तीनों साथ पोज देते भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal)

    एड शीरन ने शेयर किया पोस्ट

    ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने अपने इंडिया टूर के एक्सपीरियंस को एक पोस्ट के जरिए शेयर किया। इसमें उन्होंने हर एक फोटो के बारे में कैप्शन में समझाया है कि वह क्या दर्शाती है। पहले के बारे में एड शीरन ने लिखा, 'कुछ लड़कों से हाई फाइव किया, जो हमारे पीछे आ रहे थे, वो काफी कूल थे। दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे हुए नजर आए थे। इसके बारे में उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंह उन्हें अपने घर लेकर गए। जहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उसमें उन्हें मजा आया।

    ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में Ed Sheeran के साथ स्कूटर पर मौज करने निकले Arijit Singh, यूजर ने लिखा- अगर कोलकाता पुलिस...

    View this post on Instagram

    A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

    एक फोटो उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ भी शेयर की। इसमें दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जॉन अब्राहम अब Ipswich टाउन फुटबॉल टीम के फैन बन गए हैं। 

    इस दिन होगा एड शीरन के टूर का आखिरी परफॉर्मेंस

    सिंगर ने अपना इंडिया टूर 30 जनवरी को पुणे कॉन्सर्ट के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2 फरवरी को हैदराबाद में परफॉर्म किया। अब एड शीरन अपने टूर की समाप्ति 15 फरवरी को दिल्ली में कॉन्सर्ट के साथ करेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- जानवरों पर अत्याचार के खिलाफ John Abraham ने की आवाज बुलंद, नेपाल सरकार को फेस्टिवल रोकने के लिए लिखा खत