Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद के मौके पर फैंस से रूबरू हुए Salman Khan, भाईजान ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 08:29 PM (IST)

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बाद सलमान खान (salman khan) ने भी ईद के मौके पर फैंस से मुलाकात की। सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर ईद का खास वीडियो शेयर ...और पढ़ें

    Salman Khan Eid ( Photo Credit Instagram)
    Salman Khan Eid ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तौर तरीके से इसे मना रहा है, लेकिन जब बात मुंबई वालों की आती है तो ये त्योहार उनके लिए डबल खुशी लेकर आता है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं।

    यहां फैंस अपने -अपने सुपरस्टार का दीदार करते हैं। फिर चाहे वह शाह रुख खान हो या सलमान खान। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक तरह जहां शाह रुख खान ने मन्नत की बालकनी में फैंस को ईद का सलाम किया। तो वहीं शाम होते-होते भाईजान सलमान खान भी फैंस से रूबरू हुए।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने बेटे Abram के साथ मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को किया ईद का सलाम, देखें वीडियो

    सलमान खान का सलाम

    सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर ईद का खास वीडियो शेयर किया है। इसमें वे उनके घर के बाहर खड़ी लाखों फैंस की भीड़ को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया और सलाम भी किया। इस मौके पर एक्टर के पिता सलीम खान भी नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा- ईद मुबारक।

    परिवार के साथ भाईजान ने मनाई ईद 

    हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट किया। बता दें, पूरा खान परिवार ईद के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में इकट्ठा होता है।

    खबरें और भी

    एक्टर की आने वाली फिल्म

    ईद की सुबह एक्टर ने फैंस संग अपनी नई फिल्म का एलान किया। जो अगले साल ईद 2025 में रिलीज होगी। सलमान खान जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस साथ मिलकर "सिकंदर" लेकर आने वाले है ।