Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid-al-Adha 2023: गौहर खान ने बेटे के साथ मनाई 'ईद-उल-अजहा', शेयर की जेहान खास तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM (IST)

    Eid-al-Adha 2023 आज ईद-उल-अजहा (Eid-al-Adha) यानी बकरीद मनाई जा रही हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा होती है। ईद के इस मौके पर टीवी एक्ट् ...और पढ़ें

    Eid al Adha 2023 Gauhar Khan Photo Credit Instagram
    Eid al Adha 2023 Gauhar Khan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. गौहर खान ने ईद-उल-अजहा पर दी बधाई
    2. एक्ट्रेस ने शेयर की बेटे की तस्वीर
    3. 10 मई को गौहर ने जेहान को दिया जन्म

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023: आज दुनिया भर में ईद-उल-अजहा  (Eid-al-Adha) यानी बकरीद मनाई जा रही हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा होती है। दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद करते हुए इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं। यह रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद मनाई जाती है। ईद के इस मौके पर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी है।

    गौहर ने ईद पर शेयर की बेटे की खास तस्वीर

    बकरीद के इस खास मौके पर गौहर खान ने बेटे की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर की एक टी-शर्ट पहली है जिसपर लिखा है, मेरी पहली ईद-उल-अजहा मुबारक हो मम्मी और अब्बा। गौहर ने कैप्शन में लिखा, ईद मुबारक...इस ईदी के लिए @arifaudi786 मामू को धन्यवाद! #आउटफिट और अब्बा ने उन्हें उनकी पहली जानमाज़ और टोपी दी! बराकअल्लाहफिही। हालांकि इस फोटो में गौहर ने बेटे 'जेहान' का चेहरा नहीं दिखाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

    10 मई को मां बनी थी गौहर

    गौहर खान और जैद 10 मई को जेहान के पेरेंट्स बने थे। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने बेटे के नाम का मतबल भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जेहान नाम का मतलब होता है चमक, सफेदी, सूखा, बहुतायत, समृद्ध, संपन्‍न और प्रगतिशील।

    डिलीवरी के बाद गौहर ने घटना वजन

    इन दिनों एक्ट्रेस अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी चर्चा में है। उनका प्रेग्नेंसी के वक्त काफी वजन बढ़ गया था लेकिन, अब फिर से एक्ट्रेस अपने पुराने वाले फिगर में आ गई है। हाल ही में उ्न्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया था।

    खबरें और भी

    गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने महज 10 दिन में 10 किलो वजन घटाया है। मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "डिलीवरी के बाद 10 दिन में 10 किलो वजन घटा लिया है। अल्हम्दुलिल्लाह। अभी 6 किलो वजन और घटाना है। हैशटैग न्यू मॉम लाइफ।"