Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid 2025: बॉलीवुड में धूम-धाम से मनाया गया ईद का जश्न, प्रियंका चोपड़ा से लेकर शाह रुख खान ने फैंस को किया विश

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 31 Mar 2025 04:00 PM (IST)

    हर साल ईद (Eid ul Fitr 2025) का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। आम जनता से लेकर सेलेब्स भी इस खास दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करते है ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी ईद की बधाई (Photo Credit- Instagram)
    बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी ईद की बधाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. पूरे देश में मनाया जा रहा ईद का त्योहार
    2. सेलेब्स ने फैंस को दिया दुआओं का पैगाम
    3. शबाना आजमी संग कई लोगों ने शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Eid ul Fitr 2025 Celebration: पूरे देश में इस वक्त लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सेलेब्स भी ईद का जश्न अपने तरीके से मना रहे हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के साथ फैंस को ईद के त्योहार की बधाई भी दी है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन और शबाना आजमी भी शामिल हैं। आइए एक झलक फिल्मी सितारों की ईद पर भी डालते हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को विश की ईद

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार पर अपने फैंस को विश करती हैं। ईद के मौके पर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एर खास पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी को ईद मुबारक हो। आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं।' वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई देते हुए स्टोरी शेयर की है। अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर अपने पोस्ट में लिखा है, 'चांद मुबारक, प्यार और दुआ।'

    Photo Credit- Instagram

    दीपिका कक्कड़ और मुनव्वर फारूकी ने भी दी बधाई

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी ईद के मौके को स्पेशल बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एक्ट्रेस मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Dipika (@ms.dipika)

    वहीं मुनव्वर फारूकी ने भी एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को खास दिन की बधाई भेजी है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ईद के मौके पर बेटी राबिया और परिवार के साथ फोटो पोस्ट की है।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान ने दी ईद की मुबारकबाद

    शाहर रुख खान ने ईद की मुबारकबाद देते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, 'ईद मुबारक... मैं सभी के लिए दुआएं करता हूं। आशा है कि आपका दिन गले मिलने, बिरयानी, गर्मजोशी और अनंत प्रेम से भरा हो। खुश रहिए, सुरक्षित रहिए और भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'

    ये भी पढ़ें- हॉरर फिल्म Thama में हुई बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, वैम्पायर बने Ayushmann Khurrana के साथ होगा तगड़ा मुकाबला

    फरदीन खान ने भी शेयर किया स्पेशल मैसेज

    वहीं फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुके फरदीन खान ने भी इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया जो सबका ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा,

    'जैसे-जैसे यह पवित्र समय खत्म हो रहा है, हम संयम, त्याग और शांति की सुंदरता को याद करते हैं, जो हमें खुद से और एक-दूसरे से जोड़ती है। यह ईद नई ऊर्जा, गहरी समझ और उस दयालुता का समय हो जो हमें एक साथ लाए। आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक।'

    Photo Credit- Instagram

    मशहूर अदाकारा शबाना आजमी के घर भी हर साल ईद बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फरहान अख्तर और सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है।

    ये भी पढ़ें- ईद पर Kapil Sharma ने मुस्लिम लड़की से किया निकाह, 'बेगम' के साथ सहरा पहने कॉमेडियन की पहली फोटो आई सामने