Govinda का वो विवादित गाना, जिस पर 23 सालों तक चला था कोर्ट केस, एक्टर के लिए बना था 'जी का जंजाल'
अभिनेता गोविंदा का 30 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जिस पर 23 सालों तक कोर्ट केस चला था।
-1788251846941_m.webp)
गोविंदा का पुराना गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
30 साल पहले रिलीज हुआ था ये गाना
गोविंदा के लिए बढ़ी गई थीं मुश्किलें
एक गाना पर चला 23 तक केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 के तौर पर गोविंदा को जाना जाता है। 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्म के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले गोविंदा (Govinda) के साथ एक विवादित गाना का भी किस्सा जुड़ा है, जिसकी वजह से 23 साल तक एक्टर की मुश्किलें बढ़ी रही थीं।
उस गाने के 30 साल पहले रिलीज किया गया था और लिरिक्स को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसकी वजह से मामला कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग था।
गोविंदा का विवादित गाना
गोविंदा द्वारा हिंदी सिनेमा में अधिकतर आइकॉनिक डांसिंग दी गए हैं। उनमें से एक गाना उनकी कल्ट मूवी छोटे सरकार से नाता रखता है, जिसे साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में गोविंदा के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं और इन दोनों के लिए वह गाना जी का जंजाल बन गया था। जिस गीत के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका टाइटल था- एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे... (Ek Chumma Tu Mujhko)।
यह भी पढ़ें- रेडियो पर सुबह-सुबह गूंजता था Alka Yagnik का पुराना गाना, 90s में आया था माधुरी दीक्षित का कल्ट सॉन्ग

छोटे सरकार के इस गाने पर काफी बवाल मचा था, जिसकी वजह गीत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य का जिक्र करना था। इतना ही इसके अश्लील शब्दों को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा के एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे... गाने के खिलाफ 1997 में पाकुड़ (अब झारखंड का हिस्सा) सीजेएम की कोर्ट में याचिका दायर कराई,
जिसमें इस गीत में अश्लील शब्द और यूपी-बिहार के लोगों की अवमानना का आरोप लगा था। 23 सालों तक कोर्ट में इस गाने को लेकर केस चला था, जिसकी वजह गोविंदा और शिल्पा शेट्टी का नाम लंबे समय तक कानूनी पचड़े में फंसा रहा था।
23 साल बाद मिली थी राहत
हालांकि, साल 2018 में दोनों कलाकारों के पक्ष में हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया और निचली अदालत द्वारा शिल्पा और गोविंदा के खिलाफ जारी किए गैर जमानती वारंट पर के आदेश को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सेंसर बोर्ड ने सिनेमोटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत पास ये गाना पास किया गया था और इससे इन दोनों फिल्म स्टार्स का कोई लेना देना नहीं है। इस तरह से गोविंदा और शिल्पा शेट्टी को एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे... गाने की कंट्रोवर्सी से राहत मिली थी।
