विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ek Din Release Date: साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवील

Published: Thu, 15 Jan 2026 12:49 PM (IST)

Ek Din Release Date: आमिर खान के बेटे जुनैद खान बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने की तैयारी में ...और पढ़ें

साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन का पहला पोस्टर आउट। फोटो क्रेडिट- एक्स

साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन का पहला पोस्टर आउट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) से पहले ही साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। साउथ एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) है जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के साथ लीड रोल निभा रही हैं।

जुनैद खान की 'एक दिन' की अनाउंसमेंट तो काफी पहले ही हो गई थी, लेकिन पहली झलक अब सामने आई है। हाल ही में, मेकर्स ने जुनैद और साई का साथ में पहला पोस्टर शेयर किया है जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता तेज हो गई है।

एक दिन मूवी से पहला पोस्टर आउट

15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के मौके पर आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के एक्स पेज से 'एक दिन' का पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच दोनों हाथ में आईस्क्रीम लिए रोड पर मुस्कुराते हुए वॉक कर रहे हैं। पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है।

साई-जुनैद की फिल्म एक दिन की रिलीज डेट

इस पोस्टर के साथ रिवील किया गया है कि इसका टीजर कब आएगा। 'एक दिन' मूवी का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन कथित तौर पर सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की वजह से इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

आमिर खान निर्मित 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे (Sunil Pandey) कर रहे हैं जिन्होंने धोबी घाट और डेल्ही बेली जैसी फिल्में बनाई हैं।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan के बेटे होने के बावजूद जुनैद पर कभी क्यों नहीं लगा नेपोटिज्म का ठप्पा?

साई पल्लवी-जुनैद खान का वर्क फ्रंट

जुनैद खान ने महाराज मूवी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर उनकी पहली फिल्म लवयापा आई थी। अब वह साई के साथ 'एक दिन' में दिखाई देंगे। वहीं, इस फिल्म के अलावा साई पल्लवी रणबीर कपूर स्टारर रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- आमिर खान के बेटे की फिल्म के लिए खतरा बनी Battle Of Galwan, टालनी पड़ेगी रिलीज?