Shah Rukh-Salman को बर्थडे पर क्या गिफ्ट देते हैं सितारे? एकता कपूर ने खोला 'लैविश' पार्टियों का बड़ा राज
फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि बिग स्टार्स एक-दूसरे की पार्टी में शामिल होते होंगे, तो क्या गिफ्ट देते होंगे। अब टीवी क्वीन एकता कपूर ने बताय ...और पढ़ें

एकता ने बताया बर्थडे पार्टी में क्या गिफ्ट देते हैं सितारे/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के घर अक्सर बड़ी बर्थडे पार्टियों का आयोजन होता है, जिसमें लगभग आधी इंडस्ट्री शामिल होकर उसे एक 'बिग फैट इवेंट' बना देती है। एक तरफ जहां सितारे अंदर लैविश पार्टी करते हैं, तो वहीं उनके वीडियोज देख रहे फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि जब एक्टर्स इतने बड़े सितारों की बर्थडे पार्टी अटेंड करते हैं, तो उन्हें तोहफे में क्या देते होंगे? क्योंकि उनके पास तो पहले से ही सब कुछ है।
अब फैंस के मन में उठने वाले इन सवालों के जवाब मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जब लोग शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की पार्टी अटेंड करते हैं, तो वे उनके लिए क्या तोहफे लेकर जाते हैं।
एकता कपूर ने बताया बर्थडे पार्टी का सच
'एमके टॉक्स' के साथ एक खास बातचीत में हाल ही में एकता कपूर से यह पूछ ही लिया गया कि लोग शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के लिए आखिर क्या गिफ्ट लेकर जाते होंगे, जब वे उनकी पार्टी में शामिल होते हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए एकता कपूर ने कहा, "लोग आम तौर पर ऐसी पार्टियों में गिफ्ट लेकर नहीं जाते, खासतौर पर शाहरुख-सलमान जैसे बड़े सितारों के लिए। आप उन्हें क्या ही गिफ्ट दोगे? मैं खुद भी बहुत ज्यादा जन्मदिन की पार्टियां अटेंड नहीं करती हूं। अपने खुद के जन्मदिन पर मैं तिरुपति जाती हूं और किसी को इनवाइट नहीं करती। अगर आप यह पूछना चाहते हैं कि बड़े लोगों की बर्थडे पार्टी में क्या दिया जाता है, तो वहां ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ दुआएं देते हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- टीआरपी में गिरावट देखकर Naagin 7 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला? शो में आएगा 7 साल का लीप
'इंडस्ट्री के बारे में लोग गलत सोचते हैं'- एकता कपूर
एकता कपूर ने बॉलीवुड की लाइफस्टाइल पर बात करते हुए आगे कहा, "फिल्म इंडस्ट्री को लेकर लोगों का एक अलग ही नजरिया है। वे सोचते हैं कि यहां लोग एक-दूसरे को महंगे तोहफे देते हैं, काफी शराब पीते हैं और हर वक्त पार्टी करते हैं... लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। आपको इससे बोरिंग इंडस्ट्री कहीं नहीं मिलेगी। फिल्म इंडस्ट्री सबसे बोरिंग है।"
जाते-जाते एकता कपूर ने इंडस्ट्री की रूटीन लाइफ का सच भी बताया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अधिकतर लोग रात 8 बजे तक सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। वे बहुत कम और नाप-तौल कर खाते हैं, और अपने काम व स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों ने जिस तरह की फिल्म इंडस्ट्री की कल्पना की हुई है, असल में यह उतनी ग्लैमरस और 'वाइल्ड' नहीं है।