Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Radhika Apte की बुराई करना Ekta Kapoor पर पड़ा भारी, पुराना वीडियो देख चढ़ा फैंस का पारा

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 04:29 PM (GMT+05:30)

    राधिका आप्टे (Radhika Apte) इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच एकता कपूर (Ekta Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उ ...और पढ़ें

    थ्रोबैक वीडियो के लिए एकता कपूर हो रही है ट्रोल (Photo Credit- Instagram)
    थ्रोबैक वीडियो के लिए एकता कपूर हो रही है ट्रोल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एकता कपूर ने साधा राधिका आप्टे पर निशाना
    2. राधिका आप्टे की बुराई करना एकता कपूर को पड़ा भारी
    3. फैंस कर रहे हैं एकता कपूर को ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी के 12 साल बाद अपने घर में पहले बच्चे का स्वागत किया है। पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही एक्ट्रेस की चर्चा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तुषार कपूर और एकता कपूर को उनके बारे में बातचीत करते हुए देखा जा रहा है।

    एकता कपूर को टीवी की क्विन कहा जाता है। उन्होंने सीरियल्स की रोचक कहानी के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एकता बेबाक अंदाज में बात करने के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी के अलावा वह बड़े पर्दे की फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं। साल 2011 में आई फिल्म 'शोर इन द सिटी' को भी उन्होंने अपनी मां शोभिता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। अब कॉफी विद करण के सेट से तुषार और एकता का एक वीडियो सामने आया है। जिसके लिए एकता को ट्रोल किया जा रहा है। 

    एकता कपूर ने साधा राधिका पर निशाना

    करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस शो से जुड़े पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं। एक क्लिप इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है, जिसमें एकता कपूर और तुषार कपूर नजर आ रहे हैं। करण अचानक तुषार से उनके रिलेशनशिप से जुड़ा सवाल पूछते हैं। दरअसल, उन दिनों तुषार और राधिका का नाम साथ में जोड़कर देखा जा रहा था। फिल्ममेकर करण को तुषार जवाब दे रहे थे। इस बीच, एकता ने कटाक्ष करते हुए राधिका आप्टे का नाम लिया। 

    ये भी पढ़ें- Radhika Apte Baby: शादी के 12 साल बाद मां बनीं राधिका आप्टे, बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए किया काम

    Photo Credit- Instagram

    राधिका का नाम सामने आते ही करण की उत्सुकता बढ़ गई और उन्होंने पूछा कि वे किस राधिका के बारे में बात कर रही हैं। एकता ने थोड़े अटपटे ढंग से अंग्रेजी में कहा कि वह घोड़े की तरह आकर्षक है। इस पर तुषार और करण दोनों ही हैरान नजर आते हैं। बता दें कि उस दौरान तुषार और राधिका आप्टे ने शोर इन द सिटी में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के लिंकअप की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई एकता कपूर

    राधिका आप्टे पर निशाना साधने को लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन लोगों को एकता की टिप्पणी बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। गौर करने की बात है कि राधिका आप्टे उस फिल्म का हिस्सा रहने के बाद कई बार इंटरव्यू में तुषार के साथ किसी तरह का रिश्ता होने की बात को खारिज कर चुकी थीं। 

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Radhika Apte के पति Benedict Taylor? सालों तक एक्ट्रेस ने छुपाई शादी, अब बनेंगी मां