Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जिंदगी का सबसे बुरा फेज...' रिहाई के बाद Elvish Yadav का पहली बार छलका दर्द, जेल से लाए ये खास चीज

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:48 PM (IST)

    जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर एल्विश यादव अपने काम पर लौट चुके हैं। रविवार 24 मार्च को यूट्यूबर ने जेल से आने के बाद अपना पहला ब्लॉग सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    एल्विश यादव का ब्लॉग (Photo Credit Instagram)
    एल्विश यादव का ब्लॉग (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   बिग बॉस ओटीटी 2' विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को बीते रविवार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी की वजह सांपों के जहर से जुड़ा मामला था। इस मामले में उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन महज 6 दिन बाद एल्विश यादव को बेल मिल गई थी।

    जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर एल्विश यादव अपने काम में बिजी हो चुके हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। तो वहीं रविवार 24 मार्च को  यूट्यूबर ने जेल से आने के बाद अपना पहला ब्लॉग सोशल मीडिया पर साझा किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की भी एक झलक दिखाई। 

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav: जेल से निकलने के बाद नहीं कम हुआ एल्विश यादव का स्वैग, बोले- 'समय बहुत कुछ...'

    जेल से निकलने के बाद एल्विश का पहला ब्लॉग

    जेल से बाहर आने के बाद एल्विश यादव के फैंस बेसब्री से उनके ब्लॉग का इंतजार कर रहे थे। जो अब खत्म हो गया है। कुछ ही देर पहले एल्विश ने  14 मिनट का  ब्लॉग वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जेल में बिताए अपने समय और अपने परिवार के सदस्यों के बारे में बात की। यूट्यूबर ने अपने फैंस को एक संदेश भी दिया। वीडियो की शुरुआत तब हुई जब एल्विश यादव अपने जीजा के साथ कार में नजर आ रहे थे।

    'जीवन के बहुत बुरे दौर'

    इस वीडियो में एल्विश ने कहा, ''जो एक सप्ताह बीता, इसमें कोई संदेह नहीं, वह जीवन का बहुत बुरा दौर था। उस समय के बारे में क्या बात करूं जब मैं अंदर (जेल) था। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया, मेरे बारे में बुरा-भला कहा, उन सभी को धन्यवाद। मैं केवल सभी को धन्यवाद दे सकता हूं। मैं अपने काम पर वापस आ गया हूं।”

    खबरें और भी

    जेल से लेकर आए किताब

    इस वीडियो में एल्विश ने अपने फैंस को एक खास चीज में भी दिखाई है और उसके बारे में बात भी की है। दरअसल, जब वह जेल में थे तो उन्हें एक लड़के ने किताब दी थी, जिसे वो अपने साथ लेकर आए है। 

    सूरत में होली मना रहे हैं एल्विश 

    इसी के साथ एल्विश यादव ने अपने फैंस के साथ अपना होली प्लान भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि वह सूरत में होली का जश्न मनाएंगे और 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव भी आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- कोबरा कांड: Elvish Yadav को बेल मिलने पर अंजलि अरोड़ा ने किया रिएक्ट, 'कच्चा बादाम' गर्ल बोलीं- 'हां फिर जीत तो...'