Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Emmy 2022 Red Carpet: जेंडाया और एंड्रयू गारफील्ड ने खींचा सबका ध्यान, भारतीय मूल के हिमेश पटेल भी रहे खास मेहमान

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 08:28 AM (IST)

    Emmy Awards 2022 Red Carpet एमी अवॉर्ड्स की शाम सितारों से सजी रही। स्क्विड गेम के स्टार्स ली जंग जे और जंग हो योन जेंडाया और एंड्रयू गारफील्ड जैसे स् ...और पढ़ें

    Emmy Awards 2022 Red Carpet look, Emmy Instagram
    Emmy Awards 2022 Red Carpet look, Emmy Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Emmy Awards 2022 Red Carpet: 74वें एमी अवॉर्ड्स की शाम शुरू होने से पहले सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश और क्लासी लुक से इवेंट की खूबसूरती में चार चांद लगाया। इनमें जेंडाया, एंड्रयू गारफील्ड, स्क्विड गेम फेम जंग हो योन, ली जंग जे और भारतीय मूल के हीमेश पटेल समेत कई बड़े स्टार्स शामिल रहे।

    जेंडाया का रॉयल लुक

    एमी अवॉर्ड्स इस साल लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित किया गया है। रेड कार्पेट लुक में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस जेंडाया ने बटोरी। उन्होंने ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में इवेंट में शिरकत की और अपनी रॉयल वॉक के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। जेंडाया के लिए एमी 2022 इसलिए भी खास है क्योंकि वे एमी की अब तक की सबसे कम उम्र की नॉमिनेटेड प्रोड्यूसर हैं। यहां देखें जेंडाया का रेड कार्पेट लुक,

    View this post on Instagram

    A post shared by Zendaya (@zendaya)

    एंड्रयू गारफील्ड

    इस सितारों से सजी शाम में लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज के लीड एक्टर के लिए नॉमिनेट एंड्रयू गारफील्ड ने अपनी एंट्री के साथ ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Emmys / Television Academy (@televisionacad)

    स्क्विड गेम के स्टार्स

    रेड कार्पेट पर स्क्विड गेम के सितारे ली जंग जे और जंग हो येओन ने ग्लैमरस उपस्थिति दर्ज कराई, कोरियन सीरीज स्क्विड गेम को इस साल एमी में कई नॉमिनेशन मिले हैं।  

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Emmys / Television Academy (@televisionacad)

    हिमेश पटेल

    कैंब्रिजशायर में जन्मे भारतीय मूल के अभिनेता हिमेश पटेल भी एमी 2022 में पहुंचे। उन्होंने पहली बार एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित लोगों की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। एम्मी लुक के लिए पटेल ने ब्लैक पैंट और ब्लैक शर्ट के साथ पैटर्न वाली जैकेट कैरी की।

    हिमेश पटेल को एचबीओ के स्टेशन इलेवन में उनके काम के लिए बेस्ट एक्टर लिमिटेड सीरीज या टीवी मूवी कैटेगरी में नामांकित किया गया है। वह शो में जीवन चौधरी की भूमिका निभा रहे हैं। हिमेश एक गुजराती फैमिली से आते हैं। उनके माता-पिता दोनों गुजराती हैं लेकिन, उनका जन्म अफ्रीका में हुआ था। उनकी मां का जन्म जाम्बिया में और उनके पिता का जन्म केन्या में हुआ था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Emmys / Television Academy (@televisionacad)

    यह भी पढ़ें- Emmy Awards 2022 Winners LIVE: स्क्विड गेम ड्रामा सीरीज के लिए Lee Jung-Jae को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    Emmy Awards 2022 Nominations: एमी अवॉर्ड्स में 'सक्सेशन’ 25 तो स्क्विड गेम’ 13 कैटेगरीज में कर रही है मुकाबला