'कई बार जन्म ले लूं तो...' Rajpal Yadav पत्नी के लिए हुए भावुक, चेक बाउंस मामले पर भी दिया अपडेट
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर हैं। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत ली थी। अभिनेता ने इस मुश ...और पढ़ें
-1771684885788_m.webp)
अपनी पत्नी के साथ राजपाल यादव (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जमानत पर।
अभिनेता ने पत्नी राधा यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) फिलहाल 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। अभिनेता को हाल ही में शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिली थी। इस बीच, अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है।
हाई कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद, अभिनेता ने इस कठिन दौर में उनका साथ देने के लिए अपनी पत्नी राधा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गए।
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के सरेंडर के बाद पहली बार बोलीं पत्नी राधा, बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिया ये बयान
पत्नी के लिए इमोशनल हुए एक्टर
न्यूज 18 के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के बारे में बात करते हुए कहा, “अगर मैं कई बार जन्म भी ले लूं, तो भी मैं उनका कर्ज या उन्होंने मेरे लिए जो किया है उसका एहसान नहीं चुका पाऊंगा। उन्होंने पूरे परिवार को एकजुट रखा है और हर मुश्किल में मेरा साथ दिया है।”
-1771685292898.jpg)
राजपाल ने चेक बाउंस मामले के बारे में भी बात की और कहा, “मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। जल्द ही, मैं अपनी लीगल टीम के साथ, सभी सबूतों और तथ्यों के साथ मीडिया के सामने अपना पूरा पक्ष रखूंगा।”
फिल्म के लिए लिया था कर्ज?
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वो कर्ज नहीं चुका पाए। अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि बाद में जारी किए गए सात चेक बाउंस हो गए।