विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेखौफ हुए Emraan Hashmi! सनी देओल के बाद आयुष्मान से लेंगे टक्कर; Gunmaaster G9 की रिलीज डेट आउट

Updated: Mon, 17 Aug 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

Emraan Hashmi अपनी अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9' के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म होगी गनमास्टर G9

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म होगी गनमास्टर G9 

HighLights

  1. इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म होगी गनमास्टर G9 

  2. एक्टर ने किया फिल्म की रिलीज डेट का एलान 

  3. आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगी टक्कर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' से लोगों का दिल जीतने के बाद, इमरान हाशमी एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'गनमास्टर G9' है, जिसमें जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी हैं। एक्शन, रोमांस और म्यूजिक के मजेदार तड़के वाली इस फिल्म की थिएटर में रिलीज होने की तारीख तय हो गई है।

गनमास्टर G9 की रिलीज डेट

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) की 'गनमास्टर G9' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांस फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है और इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने पेश किया है।

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Awarapan 2 के सामने चारों खाने चित्त दिखी Batwara 1947, बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा दिखा मुकाबला

इमरान ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए रिलीज की डेट का ऐलान किया। इस घोषणा में कहा गया, 'गनमास्टर G9 तैयार है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म इमरान, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त को लगभग दो दशक बाद फिर से एक साथ लाती है।

hshmiii

आयुष्मान की फिल्म से होगी टक्कर

27 नवंबर को रिलीज होने वाली फ़िल्मों 'Gunmaaster G9' और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) व शरवरी (Sharvari) की ये प्रेम मोल लिया के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। 'Yeh Prem Mol Liya' को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है और कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है।

emraan (9)

Gunmaaster G9 के बारे में

Gunmaaster G9 में इमरान मुख्य भूमिका में हैं, और जेनेलिया डिसूजा व अपारशक्ति खुराना अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और IMDb के अनुसार, इसकी कहानी सारिम मोमिन और जुनैद वासी ने लिखी है। संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। इस वक्त इमरान आवारापन 2 (Awarapan 2) में नजर आ रहे हैं जिसमें उनके साथ दिशा पटानी अहम किरदार निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Awarapan 2 का तगड़ा कलेक्शन, तीन दिन में ही Emraan Hashmi की फिल्म ने मारी सेंचुरी