विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 सालों से गायब हैं Awarapan की 'रीमा', इमरान हाशमी की फिल्म में बनी थी पाकिस्तानी गर्ल, अब करती हैं ये काम

Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:51 PM (IST)

कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' की रीमा तो आपको याद ही होंगी, जो अब बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं। इतने सालों बाद कैसी दिखती हैं सबकी क्रश और अब क्या कर रही हैं, पढ़ें डिटेल्स।

8 साल से कहां गायब हैं आवारापन की हीरोइन/ फोटो- Instagram

8 साल से कहां गायब हैं आवारापन की हीरोइन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच रही है। इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा: 1947' से टक्कर लेने वाला है। किसकी जीत होगी, किसकी हार, ये तो वक्त तय करेगा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आवारापन 2 की कहानी वही शुरू होगी, जहां एंड हुई थी।

साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' में श्रिया सरन का 'आलिया' का किरदार तो मशहूर हुआ ही था, लेकिन पाकिस्तानी गर्ल 'रीमा' को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था। किसने निभाया था रीमा का किरदार और 8 साल बाद कहां गायब हुईं सबकी क्रश, पढ़ें डिटेल्स।

आवारापन में इस हीरोइन ने निभाया था रीमा का किरदार

जिन्होंने आवारापन देखी है उन्हें ये जरूर याद होगा कि फिल्म में एक किरदार था 'रीमा', जो आशुतोष राणा की गर्लफ्रेंड थीं। बिजनेसमैन भारत दौलत मलिक (Ashutosh Rana) उससे बहुत प्यार करता है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शिवम पंडित (Emraan Hashmi) को सौंपता है।

शिवम पंडित को पता चलता है कि रीमा उनके बॉस भारत को धोखा दे रही है और एक पाकिस्तानी लड़के से प्यार करती है, ये पता लगने पर वह सब बातें बॉस को बताता है। भरत लड़की को मारने का आदेश सुना देते हैं। हालांकि, इस दौरान रीमा को बंदी बनाकर रखने वाले शिवम को अपने प्यार  की पुरानी बातें याद आती हैं और वह उसे बचाने के लिए सबसे दुश्मनी मोल लेता है।

Screenshot 2026-08-12 214532

रीमा का किरदार 'आवारापन' में 19 साल पहले मृणालिनी शर्मा ने निभाया था, जिन्हें अपने पाकिस्तानी गर्ल के रूप में दर्शकों ने काफी सराहा था। हालांकि, अब मृणालिनी बॉलीवुड से संन्यास ले चुकी हैं और बड़े पर्दे से गायब हो चुकी हैं।

8 साल बाद बॉलीवुड से दूर ये काम कर रही हैं एक्ट्रेस

मृणालिनी शर्मा के करियर की बात करें तो वह बॉलीवुड से दूर होकर अब एक एंटरप्रेन्योर बनकर खुद का मार्केटिंग फर्म चलाती हैं। मृणालिनी को हमेशा से ही स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रही है, ऐसे में वह 'प्रीमियर हैंडबॉल लीग' की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और को-फाउंडर हैं। 'आवारापन' एक्ट्रेस को एक नजर में पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल है।

_ - 2026-08-12T214740.851

8 सालों से इंडस्ट्री से दूर मृणालिनी का लुक काफी बदल चुका है। आपको बता दें कि मृणालिनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म 'अपहरण' से साल 2005 में की थी, जिसमें उनका एक स्पेशल रोल था। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश फिल्म बियॉन्ड पुरगेटरी में काम किया। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' से मिली। साल 2018 में आखिरी फिल्म 'इश्केरिया' के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है 'शिवम', एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिके Awarapan 2 के टिकट

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के कल्ट गाने ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, 19 साल बाद हुआ रीक्रिएट; नए वर्जन को सुन रो रहे फैंस!