Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Emraan Hashmi: फिल्मों में अपने करियर को लेकर इमरान ने कही बड़ी बात, कहा मैं एक्टिंग को अभिनय के तौर पर नहीं..

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    इमरान कहा जाता है कि कला कभी पूर्ण नहीं होती है। कलाकार हर बार अपनी कला में हमेशा कुछ न कुछ नया और अलग करने की कोशिश करता है। अपने अभिनय की प्रेरणा को ...और पढ़ें

    बार्ड आफ ब्लड के बाद एक और वेब सीरीज कर रहे हैं
    बार्ड आफ ब्लड के बाद एक और वेब सीरीज कर रहे हैं

    इमरान कहा जाता है कि कला कभी पूर्ण नहीं होती है। कलाकार हर बार अपनी कला में हमेशा कुछ न कुछ नया और अलग करने की कोशिश करता है। हिंदी सिनेमा में पिछले दो दशकों के अंतराल में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके अभिनेता इमरान हाशमी का अभिनय को लेकर भी यही मानना है। कभी रोमांटिक चाकलेटी छवि रखने वाले इमरान 12 नवंबर को प्रदर्शित हो रही फिल्म टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। 

    अपने अभिनय की प्रेरणा को लेकर दैनिक जागरण से बातचीत में इमरान कहते हैं, ‘समय के साथ-साथ हमारे लक्ष्य हमेशा बदलते जाते हैं और हम आगे बढ़ते जाते हैं। जिंदगी में काम को लेकर भूख बने रहना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपनी जिंदगी में हर तरह से संतुष्ट हो जाएंगे, तो फिर आपका कोई उद्देश्य नहीं रह जाता है कि और भी अच्छा करूं।

    मुझे हमेशा यह डर होता है कि मुझे अपना काम पूरी तरह से नहीं आता है तथा मेरे दिल में हमेशा यह बात रहती है कि मुझे और सीखना है। एक्टिंग कोई ऐसी चीज नहीं, जिसमें आपने अपना मुकाम हासिल कर लिया तो उसके बाद और कुछ नहीं। यह एक सफर है, जिसमें हर फिल्म और किरदार कुछ नया देकर जाता है।’