Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जिसको अपना लिविंग रूम सजाना है वो...' Emraan Hashmi ने कंगना रनौत पर क्यों कसा तंज?

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:52 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जितना दूसरे एक्टर्स को टारगेट करती हैं उतना ही वो खुद भी निशाने पर रहती हैं। कंगना ने 2014 में इमरान हाशम ...और पढ़ें

    कंगना रनौत और इमरान हाशमी (Photo: Instagram)
    कंगना रनौत और इमरान हाशमी (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 2014 में फिल्म गैंगस्टर में साथ किया था काम
    2. वेब सीरीज शोटाइम में नजर आएंगे एक्टर
    3. अवॉर्ड फंक्शन्स को लेकर एक्टर ने रखी राय

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत कई मामलों पर खुलकर बोलना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस कई बार इस बारे में बात कर चुकी हैं कि उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में भाग लेना पसंद नहीं है क्योंकि ये सिर्फ टीआरपी के लिए होता है। कंगना ने कहा कि एक स्टार परफॉर्म करता है और फिर उसे अवॉर्ड मिलता है। वहीं आपने सीरियल किसर के नाम से जाने जाने वाले इमरान हाशमी को भी किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं देखा होगा।

    अब इस मामले में एक्टर ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बात की और अपनी राय दी है। शुभंकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में इमरान हाशमी एक्ट्रेस पर तंज कसते नजर आए। 

    अवॉर्ड शो बेकार लगते हैं

    इस दौरान इमरान से अवॉर्ड फंक्शन को लेकर बात की गई। उनसे पूछा गया कि क्या कंगना की तरह उन्हें भी अवॉर्ड शो बेकार लगते हैं तो इस पर अपनी राय देते हुए एक्टर ने कहा,'क्योंकि अवॉर्ड मिलना बंद गया उसके बाद, शायद वह इसीलिए ऐसा कह रही हैं। मुझे याद है कि एक बार मैं अवॉर्ड जीता था लेकिन जल्द ही मुझे इसके पीछे का सारा खेल समझ आ गया था। ये एक तरह की डील जैसा है। अगर आप परफॉर्म कर रहे हैं तो ये एक अलग बात है।'

    यह भी पढ़ें: 20 साल बाद Mallika Sherawat संग लड़ाई पर Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी , कहा- 'कुछ बातें उन्होंने कही थीं...'

    मैं अपनी पीठ नहीं थपथपा सकता

    इमरान ने आगे कहा,' अभी मैं ये नहीं कहूंगा कि ये अच्छा नहीं है। मैं अवॉर्ड से इनकार नहीं करूंगा जिन लोगों को अपना लिविंग रूम सजाना है वो करें, जाकर परफॉर्म करें। मैं अपनी पीठ नहीं थपथपा सकता कि मैंने ऐसी परफॉर्मेंस दी हैं क्योंकि ये झूठ है। अगर आपने अच्छा परफॉर्म किया होगा तो आपको अवॉर्ड मिलेगा ही। जीतने का क्या ही फायदा अगर ये बार्टर सिस्टम जैसा है?'

    बता दें कि कंगना ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अवॉर्ड शोज को बेकार बताया है। इमरान हाशमी ने इसी बात को लेकर इनडायरेक्टली कंगना पर निशाना साधा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Showtime Trailer: इमरान हाशमी की इस सीरीज में देखने को मिलेगा और ड्रामा, इस दिन रिलीज हो रहे सारे एपिसोड्स