Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 साल के बेटे को कैंसर होने पर टूट गए थे इमरान हाशमी! परिवार के लिए लिया था करियर से ब्रेक

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 10:08 PM (IST)

    रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ग्राउंड जीरो में फौजी के किरदार में नजर आएंगे। इन दिनों वह मूवी के प्रमोशन में बिजी चल ...और पढ़ें

    इमरान हाशमी ने करियर से ब्रेक पर की बात (Photo Credit- Instagram)
    इमरान हाशमी ने करियर से ब्रेक पर की बात (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ग्राउंड जीरो में फौजी के रूप में नजर आएंगे इमरान हाशमी
    2. पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरव्यू में की इमरान ने बात
    3. बेटे को 3 साल की उम्र में हुआ था कैंसर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन रोमांटिक हीरो का जिक्र होगा, तो इमरान हाशमी का नाम जरूर लिया जाएगा। करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। इन दिनों फैंस उनकी ग्राउंड जीरो मूवी का इंतजार कर रहे हैं। इसमें अभिनेता फौजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी असल घटना पर आधारित है, जिसमें बीएसएफ के आतंकवादी गाजी बाबा को मारने के मिशन को दिखाया जाएगा। इन दिनों एक्टर मूवी के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर से ब्रेक लेने और बेटे को कैंसर होने के बारे में खुलकर बात की है।

    इमरान हाशमी बड़े पर्दे पर इस तरह छा गए थे कि लोग एक के बाद उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार करते थे। इतना ही नहीं उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने करियर से ब्रेक लिया। हालांकि, ज्यादातर लोग इसके पीछे का कारण सही तरह से समझ नहीं पाए।

    ये भी पढ़ें- पर्दे पर 'शाह बानो' का किरदार निभाएंगी Yami Gautam, इमरान हाशमी के साथ दिखाएंगी ऐतिहासिक कहानी

    इमरान के 3 साल के बेटे को हुआ था कैंसर

    अब, अभिनेता ने खुद इस बारे में बताया है कि उस ब्रेक के पीछे की असली वजह क्या थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। इरमान ने खुलासा किया कि उनके जीवन के मुश्किल समय में से एक उनके बेटे अयान को कैंसर होना था।

    इमरान ने अपने उस मुश्किल अनुभव को याद करते हुए कहा, 'वह हम सभी की जिंदगी में उथल-पुथल मचाने वाला समय था। उस समय अयान महज तीन साल का था। कोई खास लक्षण हमें देखने को नहीं मिले थे, लेकिन एक दिन अचानक पता चलता है कि आपके बच्चे को कैंसर है। यह एक बड़ी लड़ाई थी। इस दौरान मेरे दोस्तों और परिवार ने पूरा साथ दिया। खासतौर पर मेरी पत्नी ने। इसके बाद जो हुआ वह एक लंबी लड़ाई थी, क्योंकि इमरान को अपने बच्चे के लिए काम रोकना पड़ा था। उन्होंने इस बारे में ज्यादा विचार नहीं किया। एक्टर का कहना है कि फिल्म दोबारा भी चल सकती थीं, लेकिन परिवार सबसे पहले आता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ground Zero Prediction: छावा के बाद Emraan की ग्राउंड जीरो बनेगी Box Office हीरो? पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद