19 सालों से दर्द-ए-दिल बयां कर रहा Emraan Hashmi का गाना, कल्ट निकला ये पुराना सैड सॉन्ग
अभिनेता इमरान हाशमी का 19 साल पहले एक ऐसा सैड सॉन्ग रिलीज हुआ था, जो आज भी कल्ट माना जाता है। ...और पढ़ें
-1783576014360_m.webp)
अभिनेता इमरान हाशमी का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
इमरान हाशमी का कल्ट सैड सॉन्ग
19 साल पुरानी फिल्म से रखता है नाता
पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था ये गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में राघव जुयाल का एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था कि ''सारा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ''। असलियत में भी इस संवाद के मायने सही माने जाते हैं।
क्योंकि बेशक कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर इमरान का करियर ग्राफ अच्छा न रहा हो, लेकिन 20वीं सदी में उनसे ज्यादा कल्ट सैड सॉन्ग किसी और अन्य एक्टर पर नहीं फिल्माए गए हैं। इस आधार पर आज हम आपको इमरान हाशमी के एक लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 19 सालों से आशिकों का दर्द-ए-दिल बयां कर रहा है।
इमरान हाशमी का कल्ट गाना
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय दर्द भरे गीतों को 2000 के दशक में सबसे अधिक बार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पर फिल्माया गया है। उनकी हर फिल्म एक न एक गाना ऐसा होता है, जो संगीत की दुनिया में धूम मचा देता है। ऐसा ही एक गीत साल 2007 में आई इमरान की कल्ट मूवी आवारापन से नाता रखता है। गाने के बोल थे- तो फिर आओ... (Toh Phir Aao)।
यह भी पढ़ें- लौट आया इमरान का जादू! Awarapan 2 का पहला गाना Ve Junoon हुआ रिलीज, दिशा संग कैमिस्ट्री छू लेगी दिल

निर्देशक मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली इमरान हाशमी की आवारापन (Awarapan) उस वक्त फ्लॉप रही थी। लेकिन फिल्म का ये गाना काफी हिट हुआ था और 19 साल बाद भी इसे श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं। सिर्फ तो फिर आओ... ही नहीं बल्कि आवारापन के बाकी अन्य सॉन्ग्स भी काफी पसंद किए गए और गानों की वजह से ही ये फिल्म लोकप्रिय बनी।
खबरें और भी
-1783577159033.jpg)
बात की जाए आवारापन के तो फिर आओ... सॉन्ग की मेकिंग के बारे में तो इसे पाकिस्तानी सिंगर्स मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) ने अपनी दर्द भरी आवाज में गाया था। गीतकार सैय्यद कादरी ने इसके लिरिक्स को लिखा था और संगीतकार प्रीतम के संगीत ने इमरान हाशमी के इस गीत को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।
आवारापन का आ रहा है सीक्वल
इमरान हाशमी का नाम इस वक्त उनकी लोकप्रिय फिल्म आवारापन के सीक्वल को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका आधिकारिक एलान हो चुका है। फिल्म का टीजर और पहला गाना भी रिलीज किया चुका है। गौर करें इसकी रिलीज डेट के बारे में तो 14 अगस्त 2026 को आवारापन 2 (Awarapan 2) को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।