Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farhan Akhtar की ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आएंगे Emraan Hashmi, निभाएंगे बीएसएफ ऑफिसर का किरदार

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM (IST)

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बीते साल सलमान खान (Salman Khan ) की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। फिल्म में एक्टर के किरदार को उनके चाहने वालों से खूब पस ...और पढ़ें

    इमरान हाशमी नई फिल्म (Photo Credit Instagram)
    इमरान हाशमी नई फिल्म (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. इमरान खान की नई फिल्म की हुई घोषणा
    2. फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आएंगे अभिनेता
    3. भारतीय सेना अधिकारी की निभाएंगे भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने 19 मार्च को अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन का पिटारा खोला, जिसमें 10 नहीं 20 नहीं पूरी 69 फिल्में और वेब सीरीज की घोषणा की। इसमें से कुछ इसी साल रिलीज होंगी तो वहीं कुछ आने वाले साल 2025 में रिलीज होगी।

    इन्हीं में से एक है इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi) की आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’। यूं तो इस फिल्म का ज़िक्र साल 2022 से हो रहा था, लेकिन आज प्राइम वीडियो ने इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी है।

    यह भी पढ़ें- 'गुमनामी का डर सताता है...', Emraan Hashmi ने खोले इंडस्ट्री के राज, कहा- 'पैसा-फेम मुझे आगे बढ़ा रहा था'

    बेहद खास होगा एक्टर का किरदार

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ (Ground Zero) में एक बीएसएफ अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी को एक खतरनाक मिशन पर दिखाया जाएगा, जिन्हें संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए कश्मीर भेजा जाता है।

    फरहान संग पहली बार काम करेंगे इमरान

    ये फिल्म अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बन रही है। फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और इमरान हाशमी के बीच यह पहली साझेदारी होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर विजय देवस्कर ( Vijay Deoskar) और तेजस प्रभा (Tejas Prabha) हैं ।

    एक्टर की आने वाली फिल्म 

    एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में इमरान राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इमरान का यह लुक फैंस को भी काफी पसंद आया था । इसके अलावा बीते साल एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Ae Watan Mere Watan: इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आया सामने, 'ऐ वतन मेरे वतन' में निभाएंगे ये किरदार