विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Engineers Day 2025: विक्की कौशल से लेकर तापसी पन्नू तक, इन सेलेब्स के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री

Published: Mon, 15 Sep 2025 02:08 PM (IST)

बॉलीवुड के कई सितारे एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के लिए भी जाने जाते हैं। इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2025) ...और पढ़ें

इस स्टार्स के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री (Photo Credit- Instagram)
इस स्टार्स के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. एक्टिंग से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं ये सितारे
  2. बी टाउन के पॉपुलर सितारों का नाम भी है शामिल
  3. इस एक्टर को पढ़ाई करते हुए मिला था बेव सीरीज का ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के सितारे एक्टिंग ही नहीं, अपनी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बी टाउन के ज्यादातर स्टार्स एजुकेशन के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। इंजीनियर्स डे के मौके पर बात कर रहे हैं कि किन सेलेब्स के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। इस लिस्ट में आपके कई पसंदीदा सितारों के नाम शामिल हैं।

विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। छावा मूवी में उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाया। इसमें उनके काम को खूब सराहा गया। फैंस यह तो जानते हैं कि विक्की एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन चुनिंदा लोगों को ही जानकारी होगी कि साल 2009 उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इस वजह से उनका नाम उन सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

जितेंद्र कुमार

अभिनेता जितेंद्र कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसी सीरीज के लिए वह जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जितेंद्र ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस दौरान उनका एक्टिंग की तरफ रुझान बढ़ा।

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5: हुर्रे! इस साल शुरू हो जाएगी पंचायत 5 की शूटिंग, Prime Video पर कब तक आएगा नया सीजन?

साल 2012 में एक्टर को टीवीएफ में शामिल होने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने द वायरल फीवर की कई बेहतरीन सीरीज में काम किया। साल 2020 में उनके हाथ आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' लगी। इसके बाद उन्होंने चमन बहार' फिल्म में बिल्लू की भूमिका निभाई।

कृति सेनन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कृति सेनन किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। साल 2014 की फिल्म हीरोपंती से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, यह बात भी सच है कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से कृति सेनन ने टेक्नोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में कार्तिक आर्यन ने काम किया है। सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'भूल भुलैया 2' में दमदार एक्टिंग की बदौलत उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह कायम की है। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के बारे में बता दें कि उन्होंने डी.वाई. से जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और इसके लिए ही वह मुंबई शहर में आए थे। पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया और फाइनली प्यार का पंचनामा से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की।

तापसी पन्नू

बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में तापसी पन्नू का नाम शामिल किया जाता है, जो हर बात बेबाकी के साथ करती हैं। फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने पिंक से लेकर मनमर्जियां और थप्पड़ जैसी मूवीज में अपने काम से लोगों को इंप्रेस किया है। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई की थी।

यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे Drishyam जब देखेंगे इन 5 फिल्मों का सस्पेंस, बाप क्लाइमेक्स वाली ये फिल्में OTT पर मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।