Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: अभिनेत्री प्रियामणि ने बोली बड़ी बात कहा- सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने...

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:00 AM (IST)

    जवान और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रियामणि फिल्मी सितारों के ढेरों प्रशंसक होते हैं। वहीं सितारे भी किसी न किसी कलाकार के प्रशंसक ...और पढ़ें

    रजनीकांत पहुंच गए, तो प्रियामणि खुशी से झूम उठी थीं।
    रजनीकांत पहुंच गए, तो प्रियामणि खुशी से झूम उठी थीं।

    जवान और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रियामणि फिल्मी सितारों के ढेरों प्रशंसक होते हैं। वहीं सितारे भी किसी न किसी कलाकार के प्रशंसक होते हैं। उनका भी अपना कोई न कोई फैन मोंमेंट होता है। अब जवान और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म की अभिनेत्री प्रियामणि को ही ले लीजिए। प्रियामणि दक्षिण भारतीय फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

    ऐसे में जब एक बार अचानक उनके सेट पर रजनीकांत पहुंच गए, तो प्रियामणि खुशी से झूम उठी थीं। अपने फैन मोमेंट के बारे में बताते हुए प्रियामणि कहती हैं कि मैं फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा की शूटिंग कर रही थीं। वहीं पास वाले सेट पर रजनीकांत सर अपनी फिल्म जेलर की शूटिंग कर रहे थे। ऐसा सुनने में आया था कि वह सेट पर आ सकते हैं। रजनीकांत सर चुपचाप सेट पर आए, उन्होंने सबको वहां देखा। जैसी ही मेरी नजर उन पर गई, मैं स्तब्ध रह गई। 

    वह मेरे पास आए और हाथ मिलाकर पूछा कि प्रियामणि आप कैसी हैं। मैंने अपने हाथ को देखा और सोचा कि अब मैं अपना हाथ तो नहीं धोने वाली हूं। ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुकीं प्रियामणि पिछले छह वर्षों से मुंबई में ही रह रही हैं। वह कहती हैं कि मैं बेंगलुरु को याद करती हूं।

    वहां पहले तो अपने घर से निकलकर 10 मीटर की दूरी पर जाते ही मैं अपने घर को याद करने लग जाती थी। वहां पैदा हुई हूं, परिवार और दोस्त वहीं हैं, तो वे दिल में रहते ही ही है। अब यहां हूं, तो घर के खाने की याद भी आती है।

    खबरें और भी