Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बॉलीवुड को लेकर साझा किया अपना अनुभव, कहा मैं शर्मीली थी तो दोस्त...

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 03:00 AM (IST)

    आउटसाइडर्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम पाना जितना कठिन है उतना ही कठिन है दोस्त बनाना भी। साल 2019 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं अभिनेत्री तार ...और पढ़ें

    अब पहले की तरह शर्मीली नहीं हूं : तारा सुतारिया
    अब पहले की तरह शर्मीली नहीं हूं : तारा सुतारिया

    आउटसाइडर्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम पाना जितना कठिन है, उतना ही कठिन है दोस्त बनाना भी। साल 2019 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया के शुरुआती दौर में दोस्त इंडस्ट्री में नहीं बने थे, क्योंकि वह शर्मीली हुआ करती थीं। इस आदत को उन्होंने समय के साथ बदला है। दैनिक जागरण से बातचीत में तारा ने कहा कि अब इंडस्ट्री में दोस्त बन गए हैं। 

    इस बात से मैं खुश हूं। मैं पहले बहुत शर्मीली हुआ करती थी, ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी। अब आत्मविश्वास बढ़ गया है। जिंदगी में बदलाव है। इंडस्ट्री में मेरे दोस्त कम हैं, लेकिन सब बहुत अच्छे हैं। तारा आगे कहती हैं कि खुद में यह बदलाव लाना मेरे लिए बहुत आवश्यक था। हां, पहले मैं खुद ही इस बात को नकारती थी कि मुझे क्यों बदलना चाहिए। मैं तो ठीक हूं। 

    मुझे दूसरों से ज्यादा बातें नहीं करनी हैं। लेकिन यह जरूरी है, क्योंकि लोग मुझे कैसे समझेंगे। लोगों सोचते थे कि मुझमें बहुत एटीट्यूड है, लेकिन नहीं है। मैं ज्यादा बोलती नहीं थी, इसका मतलब यह नहीं है कि एटीट्यूड है। वक्त के साथ कई चीजें समझ गई हूं। अब लोगों को मेरे बारे में थोड़ा पता है। अब मैं बिंदास हूं, पहले की तरह शर्मीली नहीं हूं।