Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद इस बायोपिक में काम कर सकती हैं आलिया भट्ट, कहा- मैं पिछले कुछ महीनों से...

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 03:00 AM (IST)

    सिनेमाई गलियारों से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लेकर हंसल और आलिया के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही है। फिल्म एक समाचार एंकर के जीवन ...और पढ़ें

    फिल्म को लेकर हंसल और आलिया के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही है।
    फिल्म को लेकर हंसल और आलिया के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही है।

    फिलहाल फिल्म जिगरा की शूटिंग कर रही हैं आलिया साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट आफ द ईयर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने समय के साथ दिन ब दिन अपनी कला को निखारा है। साल 2022 में प्रदर्शित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए इस साल उन्हें बेस्ट अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म मुंबई की माफिया क्वीन के नाम से प्रख्यात गंगूबाई के जीवन पर आधारित थी। अब खबर है कि फिल्मकार हंसल मेहता से आलिया की एक अन्य बायोपिक फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है।

    सिनेमाई गलियारों से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को लेकर हंसल और आलिया के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही है। फिल्म एक समाचार एंकर के जीवन से प्रेरित है। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है और प्रारंभिक बातचीत के परिणाम सकारात्मक दिख रहे हैं।

    अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है। आलिया फिलहाल वासन बाला के निर्देशन में बन रही फिल्म जिगरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसके बाद वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगी।

    बैजू बावरा में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं हंसल फिलहाल अपनी आगामी वेब सीरीज गांधी के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। प्रतीक गांधी अभिनीत इस शो की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। 

    खबरें और भी