Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham 3: अगले महीने अजय देवगन शुरू करेंगे सिंघम 3 की शूटिंग, बोले- अब एक्शन में होंगे...

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 03:00 AM (IST)

    Entertainment News हाल ही में खबर आई थी कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन के सेट पर अभिनेता अजय देवगन घायल हो गए थे। उनकी आंख पर चोट ल ...और पढ़ें

    फिर पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे अजय
    फिर पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे अजय

    हाल ही में खबर आई थी कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन के सेट पर अभिनेता अजय देवगन घायल हो गए थे। उनकी आंख पर चोट लगी थी, जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें थोड़ा आराम की सलाह दी थी। अब वह स्वस्थ हो गए हैं और सिंघम अगेन की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं।

    सूत्रों के अनुसार, फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग जनवरी के दूसरे सप्ताह से फिर से शुरू करने की तैयारी है। अजय देवगन जनवरी के तीसरे सप्ताह के अंत तक इसमें शामिल होंगे। 

    जिस दिन अजय को चोट लगी उस दिन डाक्टर के पास इलाज कराने के बाद वह सेट पर अपना बचा काम करने वापस आ गए थे। उसके बाद, रोहित ने योजना के अनुसार अन्य कलाकारों और क्रू के साथ मुंबई के उपनगर अंधेरी में फिल्म की शूटिंग जारी रखी।

    उन्होंने हाल ही में मुंबई शेड्यूल खत्म किया और अब हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में सिंघम अगेन के अगले शेड्यूल के लिए तैयारी कर रहे हैं। सिंघम अगेन का नया शेड्यूल हैदराबाद में एक महीने से अधिक समय तक चलेगा। फिल्मी गलियारों की खबरों के मुताबिक फिल्म का हिस्सा बनने वाले सभी मुख्य कलाकार किसी न किसी समय अगले शेड्यूल में शामिल होंगे और अजय देवगन अगले एक महीने इसकी शूटिंग करेंगे।‘ यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।