विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: 'पता था शाहरुख एक दिन बनेंगे सुपरस्टार', चंकी पांडे ने यादों के पिटारे से खोले अपने दिल के राज

Published: Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

चंकी पांडे ने कहा कि शाहरुख को देखकर हमेशा लगता था कि वह एक दिन सुपरस्टार बनेंगे क्योंकि उनमें सुपरस्टार ...और पढ़ें

चंकी पांडे ने यादों के पिटारे से खोले अपने दिल के राज
चंकी पांडे ने यादों के पिटारे से खोले अपने दिल के राज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रतिभा छुपाए नहीं छुपती है। ऐसा ही कुछ शाहरुख खान के साथ भी हुआ है। शाहरुख की प्रतिभा को अभिनेता चंकी पांडे ने तब ही पहचान लिया था, जब वह अभिनेता बने भी नहीं थे। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान चंकी ने शाहरुख के शुरुआती दिनों का जिक्र किया।

शाहरुख खान अक्सर मेरे भाई से मिलने आया करते थे

चंकी पांडे कहते हैं कि शाहरुख का पहला दोस्त मुंबई में मेरे छोटे भाई चिक्की थे। वह दोनों आज भी सबसे अच्छे दोस्त हैं। शाह रुख और गौरी (शाह रुख की पत्नी गौरी खान) उन दिनों किराए के मकान में रहा करते थे। वह अक्सर मेरे भाई से मिलने आया करते थे। हम सब साथ बैठकर वीडियो कैसेट पर फिल्में देखा करते थे। अक्सर वह हमारे घर पर ही होते थे।

उन्होंने कहा कि शाहरुख को देखकर हमेशा लगता था कि वह एक दिन सुपरस्टार बनेंगे, क्योंकि उनमें सुपरस्टार बनने वाली बात थी। वह आग उनमें दिखाई देती थी। सुपरस्टार बनने से पहले ही उनमें वह प्रतिभा थी। शुरुआती दौर में भी वह बेहद आत्मविश्वासी थे। उन्हें पता था कि उन्हें किस दिशा में बढ़ना है। मुझे बहुत गर्व होता है कि मैं उन्हें शुरुआती दौर से जानता हूं। वह आज भी बिल्कुल नहीं बदले हैं।

अक्षय कुमार एक्टिंग स्कूल में मेरे जूनियर थे- चंकी

साथ ही कहा कि यही बात अक्षय कुमार में भी दिखाई देती थी। वह एक्टिंग स्कूल में मेरे जूनियर थे। 16 साल के थे। तब क्लास में सीनियर जूनियर्स को सिखाया करते थे। मैंने भी उन्हें सिखाया है। (हंसते हुए) अब भी वह कहते हैं कि जो शुरुआती दौर में उन्होंने फिल्में की हैं, वह फ्लॉप इसलिए हुई थीं, क्योंकि उन्होंने मेरी ट्रेनिंग का प्रयोग उसमें किया था। मैं तब से उन्हें जानता हूं। मुझे पता था कि वह भी एक दिन बड़े कलाकार बनेंगे। आगामी दिनों में चंकी हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग वह जल्द शुरू करने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।