Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर साझा की कुछ रोचक बाते, कहा- मेरी काबिलियत मेरे नंबर्स गिनने में...

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 03:14 AM (GMT+05:30)

    आफिस नंबर्स भले सितारों को अगली फिल्म देने में फायदा पहुंचाती हों लेकिन जरूरी नहीं कि हर कलाकार इसमें यकीन करे। कुछ कलाकार ऐसे हैं जो यह सोचकर फिल्म स ...और पढ़ें

    सुपरनेचुरल फिल्म अद्भुत में होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    सुपरनेचुरल फिल्म अद्भुत में होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    आफिस नंबर्स भले सितारों को अगली फिल्म देने में फायदा पहुंचाती हों, लेकिन जरूरी नहीं कि हर कलाकार इसमें यकीन करे। कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो यह सोचकर फिल्म साइन नहीं करते हैं कि वह फिल्म बाक्स आफिस पर करोड़ों कमाएगी। उन कलाकारों में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं। 

    इस साल अफवाह, हड्डी, जोगिरा सारा रा रा और टीकू वेड्स शेरू फिल्म में नजर आए नवाजुद्दीन से जब पूछा गया कि वह कैसे बाक्स आफिस के नंबर के खेल से खुद को दूर रख पाते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं जब कालेज में पढ़ता था, तो हम फिल्में देखने तब जाते थे, जब कोई आकर कहता था कि फलां फिल्म में कलाकार का काम बहुत अच्छा था। 

    मैंने परिंदा, बैंडिट क्वीन, सत्या जैसे कई फिल्में देखी हैं, जिनके कलाकारों के बारे में बात होती थी। आज के दौर में बाक्स आफिस कलेक्शन और कमाई की बात हो रही है। अब यहां मुंशी बनने थोड़े आए हैं। हिसाब-किताब ऐसे लगाते है, जैसे लगता है सारे चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं। मेरी काबिलियत बाक्स आफिस के नंबर गिनने में नहीं है। वह अभिनय में हैं, जिस पर मैं फोकस करता हूं।