Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: अब एक्शन अवतार में होंगे वरुण धवन, साझा किया आगामी फिल्म का अनुभव; कहा- जनवरी में पता चलेगा इस का...

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 03:54 AM (IST)

    प्रशंसकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए इंटरनेट मीडिया अच्छा माध्यम है। जब सितारे अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते हैं और प्रशंसकों के बीच आए ...और पढ़ें

    जनवरी में पता चलेगा वरुण की फिल्म का नाम
    जनवरी में पता चलेगा वरुण की फिल्म का नाम

    प्रशंसकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए इंटरनेट मीडिया अच्छा माध्यम है। जब सितारे अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते हैं और प्रशंसकों के बीच आए हुए उन्हें असरा हो गया होता है, तो इंस्टाग्राम लाइव के जरिए वह अपनी खोज-खबर दे देते हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार को अभिनेता वरुण धवन ने भी किया। वह इंस्टाग्राम पर दर्शकों के साथ लाइव जुड़े और अपनी आगामी फिल्मों से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां दे दीं, ताकि दर्शक आश्वस्त हो जाएं कि उनका काम बहुत जल्द सामने आएगा।

    वरुण की आगामी फिल्म दक्षिण भारतीय अंदाज में वीडी 18 यानी वरुण धवन की 18वीं फिल्म के नाम से जानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय निर्माता-निर्देशक एटली और मुराद खेतानी कर रहे हैं। जब वरुण से इस फिल्म का असली शीर्षक पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसकी प्रतीक्षा हर कोई कर रहा है, लेकिन मैं शीर्षक बता नहीं सकता हूं। अगले साल जनवरी में ही पता चलेगा कि फिल्म का शीर्षक क्या होगा। 

    फिलहाल मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। फिल्म की शूटिंग 20-25 प्रतिशत पूरी हो गई है। अगले साल फिल्म रिलीज होगी। एक्शन फिल्म है, तो इसकी शूटिंग में वक्त लगता है, एक्शन और बाकी चीजों की तैयारी में समय जाता है। मैं इसे मल्टीजानर फिल्म कह रहा हूं, क्योंकि इसमें रोमांस, कामेडी सब कुछ होगा। इसके बाद एक और एक्शन फिल्म करूंगा। एक और मजेदार कहानी है, उसकी घोषणा भी जल्द होगी। सिटाडेल वेब सीरीज भी अगले साल रिलीज होगी। अपनी कुछ फिल्मों के सीक्वल पर भी काम कर रहा हूं, जिसके बारे में बहुत जल्द पता चलेगा।