विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment: गोवा में चल रहा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक्शन शूट, ये है उनकी अगली फिल्म का नाम

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Mon, 04 Dec 2023 01:00 AM (IST)

चौथी बार वास्तविक व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे नवाजुद्दीन पिछले दिनों खबरें आई थी कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ...और पढ़ें

फिलहाल गोवा में चल रहा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक्शन शूट
फिलहाल गोवा में चल रहा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक्शन शूट

चौथी बार वास्तविक व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे नवाजुद्दीन पिछले दिनों खबरें आई थी कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कस्टम आफिसर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन पर आधारित फिल्म साइन की है। कस्टम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कोस्टाओ ने साल 1979 में गोवा कस्टम से अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी।

वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए, जब साल 1991 में उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ और उनके भाइयों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी का मामला उजागर किया था। सेजल शाह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 26 अक्टूबर को मुंबई में शुरू हुई थी।

पहले शेड्यूल में नवाज और फिल्म की अभिनेत्री प्रिया बापट के साथ कुछ नाटकीय सीन शूट हुए। अब नवाजुद्दीन एक्शन के मोड में हैं। दरअसल, फिल्म की टीम गोवा में फिल्म का दूसरा शेड्यूल शूट कर रही है। इस शेड्यूल में नवाजुद्दीन के साथ कुछ ऐक्शन और चेज (पीछा करने वाला) सीन फिल्माया जा रहा है।

फिल्म की टीम गोवा में दिसंबर के अंत तक शूटिंग करेगी। उसके बाद टीम मुंबई में फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग होगी। यह वास्तविक व्यक्तियों या उनसे प्रेरित नवाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले वह मांझी, मंटो और ठाकरे फिल्मों में ऐसी भूमिकाएं निभा चुके हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन फिल्म सेक्शन 108 और अद्भुत फिल्मों में नजर आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।