यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment News: तो आस्कर से एक दिन पहले राम चरण से यह कहा था राजामौली ने
सितारों की जिंदगी जिस तरह से दुनिया के सामने आती है वह बेहद ग्लैमरस लगती है। लेकिन कैमरे के पीछे उसमें बहुत मेहनत होती हैजिसके कई किस्से और कहानियां ह ...और पढ़ें

सितारों की जिंदगी जिस तरह से दुनिया के सामने आती है, वह बेहद ग्लैमरस लगती है। लेकिन कैमरे के पीछे उसमें बहुत मेहनत होती है,जिसके कई किस्से और कहानियां हैं। ऐसी ही एक कहानी आरआरआर फिल्म के गाने नाटू नाटू को आस्कर मिलने के दौरान की भी है। आस्कर अवार्ड पर आरआरआर फिल्म की टीम जोश में नजर आ रही थी।
इस जोश और ताजगी के पीछे फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली का हाथ है। आस्कर मिलने के एक दिन पहले की कहानी सुनाई इस फिल्म के अभिनेता राम चरण ने। वह कहते हैं कि राजामौली सर ने आस्कर अवार्ड को भी शूट का हिस्सा बना दिया था। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे तरोताजा होकर उठना है। यहां कोई साउथ इंडिया या मुंबई का मीडिया नहीं होगा।
यहां अगर तुम्हें देरी हुई, तो वह तुम्हारी फजिहत कर देंगे, क्योंकि हम अंडरडाग (जिन्हें कम क्षमता वाला व्यक्ति समझा जाता है) हैं। हालीवुड में अंडरडाग्स बहुत पसंद किए जाते हैं। अगर आप वहां देरी से पहुंचे, तो वह यही कहेंगे कि क्या यह अपने आप को रिचर्ड गेयर या जार्ज क्लूनी (हालीवुड कलाकार) समझ रहे हैं। वह मुझे नहीं सुनना है, तो मिस्टर राम वक्त पर सो जाओ। राम चरण ने आगे कहा कि उनके कहने के अनुसार हम रेस्तरां गए, खाना खाकर फिर सो गए। राम चरण की आगामी तेलुगु फिल्म गेम चेंजर होगी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।