Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हैं अभिनेता विवेक दहिया, बोले- उसका स्वभाव...

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:25 AM (IST)

    अक्सर जिन चीजों पर हमें गुस्सा आ जाता है उन्हें गुस्सा जल्दी नहीं आता है। हां पर वो भी इंसान हैं तो कभी-कभी हमारे बीच अनबन भी हो जाती है। कभी-कभी किसी ...और पढ़ें

    पत्नी दिव्यांका के साथ दोबारा काम करने के लिए विवेक को है अच्छी कहानी का इंतजार
    पत्नी दिव्यांका के साथ दोबारा काम करने के लिए विवेक को है अच्छी कहानी का इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कहते हैं कि इंसान पर संगत का असर होता है। अभिनेता विवेक दहिया का उनकी पत्नी और अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के साथ का असर कुछ यूं हुआ है कि वह भी अपने आप में काफी बदलाव देख रहे हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में विवेक बताते हैं, ‘दिव्यांका का स्वभाव बहुत ही शांत और विनम्र है। 

    अक्सर जिन चीजों पर हमें गुस्सा आ जाता है, उन्हें गुस्सा जल्दी नहीं आता है। हां, पर वो भी इंसान हैं, तो कभी-कभी हमारे बीच अनबन भी हो जाती है। कभी-कभी किसी बात पर असहमति भी बन जाती है। शुरु में हमारा व्यक्तित्व भले ही लोगों को एक दूसरे से विपरीत लगता था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

    खाली बाहर से देखने में हम अलग लगते हैं, अंदर से मैं भी वैसा इंसान हूं, जैसी वो हैं। पहले मैं थोड़ा गुस्सा करता था, लेकिन अब उनके साथ रहकर काफी शांत हो गया हूं। (हंसते हुए) शायद हर शादीशुदा इंसान समय के साथ धीरे-धीरे शांत हो जाता है।

    विवेक और दिव्यांका ने एक साथ धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें में काम किया था। दोबारा साथ काम करने पर विवेक कहते हैं कि हमें प्रस्ताव तो आते रहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ मजेदार नहीं आया। कुछ बेहतरीन और दिलचस्प प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिले तो हम साथ में करेंगे। हम भी चाहेंगे साथ में काम करना, लेकिन कहानी में परिपक्वता होनी होनी चाहिए। 

    खबरें और भी