Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top 5 News 05 Jan: इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:30 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 05 January 2024 सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज का इंतजार हर किसी को है। ऐसे में आज 5 जनवरी को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज क ...और पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 05 January 2024 (Photo Credit: Instagram)
    Entertainment Top 5 News 05 January 2024 (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 05 January 2024: रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस उनकी पहली सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके अलावा भूल भुलैया 3 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज

    एक लंबे समय से फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर के इंतजार में बैठे हुए थे। रोहित शेट्टी की डेब्यू सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाले हैं। खैर सिद्धार्थ मल्होत्रा- शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर इस वेब सीरीज को फैंस के बीच अभी ओटीटी में आने के लिए थोड़ा समय बचा हुआ है, लेकिन प्रशंसकों की बेकरारी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों की तरह ही भरपूर एक्शन डाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    इस दिन शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

    डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई रहती है। साल 2022 में कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा बने और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते हुए सफलाता का एक नया अध्याय लिखा। ऐसे में अब 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद मेकर्स 'भूल भुलैया 3' की तैयारी के लिए कमर कस चुके है, जिसके चलते 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    प्रभास ने किया दीपिका बर्थडे विश

    दीपिका पादुकोण ने कम समय में खुद को हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज बी-टाउन की हसीना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर को-स्टार प्रभास (Prabhas) ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दोनों मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में साथ नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सी अस्वनी दत्त ने किया है। साल 2023 में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    Soha Ali Khan ने किया पिता को याद

    मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के सबसे फेमस और सफल क्रिकेटरों में से एक थे। लोग उन्हें टाइगर पटौदी के नाम से भी जाना करते हैं। मंसूर अली खान ने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की। आज 5 जनवरी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर सोहा अली खान ने एक खास पोस्ट के साथ अपने पिता को याद किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई

    बिग बॉस के घर में कई बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच बहस और तकरार देखने को मिल चुकी है। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता, जब दोनों के बीच लड़ाई देखने को न मिले। अब दोनों पति-पत्नी कंटेस्टेंट बनकर आए इस शो में मनारा चोपड़ा को लेकर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...