यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment Top 5 News 15 Oct: 'बिग बॉस 17' का आगाज आज, दिल छू लेगा 'हाय पापा' का इमोशनल टीजर
Entertainment Top 5 News 15 October सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 17 कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर लगातार इस शो से जुड़े वीडियो और अप ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 15 October: रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' आज से शुरू होने वाला है। ऐसे में फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अभी तक इस शो के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और नानी स्टारर फिल्म हाय पापा का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...
'बिग बॉस 17' का आगाज आज
Bigg Boss 17 Grand Premier: मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' आज शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस सीजन का आगाज होगा। शो को लेकर अब तक क्या-क्या डिटेल्स सामने आई है, किन-किन कंटेस्टेंट को लेकर हिंट दिया गया है, शो कब शुरू हो रहा है और किस प्लेटफॉर्म पर आएगा। सारी डिटेल्स जानिए इधर। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Urvashi Rautela का 24 कैरेट गोल्ड से जड़ा आईफोन हुआ चोरी
14 अक्टूबर 2023 यानी शनिवार को देश के लिए बेहद खास दिन रहा। दरअसल, इन दिनों इंडिया ने 'क्रिकेट विश्व कप 2023' का आगाज हो रहा है। ऐसे में शनिवार को पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में जीत भारत की हुई। आईसीसी वर्ल्ड कप शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। भारत की जीत के बाद जहां स्टेडियम में लाखों लोग खुशी से झूम रहे थे तो वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के चेहरे की हंसी-खुशी उड़ गई, जिसका कारण था उनके फोन का चोरी होना। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जब हमास ने अचानक इजरायल पर दागे रॉकेट
7 अक्टूबर की सुबह इजरायलियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सुबह करीब 6 बजे अचानक फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागे और लोगों को बंधक बनाना शुरू कर दिया। हमास के हमले के बाद इजरायल में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। हाल ही में, इजरायली अभिनेत्री रोना ली शिमॉन (Rona Lee Shimon) ने हमले वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी

'लेडी सिंघम' बन दीपिका पादुकोण ने मचायी सनसनी
डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का एक और पार्ट 'सिंघम अगेन' लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी और साथ ही सेट से पूजा करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले बताया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ऐसे में अब उन्होंने इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल छू लेगा 'हाय पापा' का इमोशनल टीजर
मृणाल ठाकुर ने टीवी और बॉलीवुड में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिली है। तमिल फिल्म 'सीता रामम' की सक्सेस ने मृणाल को बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर दिया है। अब वह एक और तमिल मूवी से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म 'हाय पापा' जल्द ही सिनेमा में दस्तक देने वाला है। आज यानी 15 अक्टूबर 2023 को फिल्म का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है, जो बहुत ही मजेदार है। टीजर में मृणाल और साउथ सिनेमा के स्टार नानी (Nani) की केमिस्ट्री काबिल-ए-तारीफ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
