Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 13 March: कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर जारी, ऑस्कर में दीपिका को देख मंत्रमुग्ध हुईं कंगना

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 06:25 PM (IST)

    Entertainment Top News 13 March सोमवार को ऑस्कर 2023 में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू की जीत सुर्खियां बटोरती रही। इसके अलावा कुणाल खेमू की आगामी फिल्म कं ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 13 March, Twitter Post
    Entertainment Top News 13 March, Twitter Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 13 March: 13 मार्च को मनोरंजन जगत में पूरे दिन ऑस्कर 2023 को लेकर चर्चा बनी रही। राजामौली की आरआरआर और गुनीता मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा कुणाल खेमू की आगामी फिल्म कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

    कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर जारी

    कुणाल खेमू की अगली फिल्म कंजूस मक्खीचूस का मजेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। कॉमेडी ड्रामा जॉनर वाली इस फिल्म में कुणाल खेमू पैसे बचाने के लिए ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं कि देखने वाले को भी चक्कर आ जाए। कंजूस मक्खीचूस में कुणाल खेमू जमुना प्रसाद पांडे नाम का किरदार निभा रहे हैं। अपनी कंजूस के कारण जमुना प्रसाद उत्तर प्रदेश के पूरे देवरिया शहर में बदनाम है। यहा तक कि उसकी पत्नी, मां और पिता भी परेशान हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग हुई पूरी

    करण जौहर (Karan Johar) अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर पिछले काफी से समय से सुर्खियों में है। बीते दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग करने कश्मीर पहुंचे थे। वहीं अब करण जौहर ने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी होने के बात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    नाटू-नाटू को मिला अवॉर्ड तो दीपिका की आंखें हुई नम

    आरआरआर एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। |ऑस्कर म 2023 में आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स इन दो इंडियन फिल्मों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन दोनों फिल्मों को मिली सफलता के बाद जहां सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। हालांकि, इन सबके बीच अब दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    36 साल बाद फिर दिखेगी 'राम-सीता' की जोड़ी

    रामानंद सागार की 'रामायण' आज भी लोगों के जहन में है। आज भी सोशल मीडिया पर जब 36 साल पुरानी रामायण के कुछ वीडियो दर्शकों को दिखाई देते हैं, तो उनके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि अब दोनों साथ ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ऑस्कर में दीपिका पादुकोण को देख मंत्रमुग्ध हुईं कंगना रनोट

    सोमवार को ऑस्कर 2023 मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी हाइलाइट रही। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत ने दो पुरस्कार अपने नाम किए। आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के अलावा ऑस्कर 2023 में भारत के लिए एक और दिलचस्प बात रही है। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने इवेंट में नाटू-नाटू के परफॉर्मेंस की घोषणा की। इसके अलावा दीपिका ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए भी प्रशंसा बटोरी। ऑस्कर 2023 में दीपिका के अपिरियंस ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को भी इम्प्रेस किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...