Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 16 Feb: पठान के टिकट के दाम हुए कम, अक्षय ने रिलीज किया सेल्फी का ट्रेलर, 5 बड़ी खबरें

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 05:48 PM (IST)

    पठान की सफलता के खुश मेकर्स ने फिल्म के टिकट के दाम कम करने का फैसला लिया है। इसके अलावा गुरुवार को अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी का ट्रेलर ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 16 February, Instagram Post
    Entertainment Top News 16 February, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 16 February: 16 फरवरी को मनोरंजन जगत से जुड़ी कई बड़ी खबरे सामने आई है। पठान की सफलता के खुश मेकर्स ने फिल्म के टिकट के दाम कम करने का फैसला लिया है। इसके अलावा गुरुवार को अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी का ट्रेलर भी जारी कर दिया। यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

    पठान डे पर सस्ती हुई टिकट

    पठान की सफलता के बाद यश राज फिल्म्स ने 17 फरवरी को पठान डे मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही मेकर्स ने इस खास दिन पर फिल्म के टिकटों के दाम भी कम करने जा रहे हैं यानी अब लोग बिना जेब पर बोझ डाले देशभर के किसी भी सिनेमाघर में पठान देख सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सेल्फी का ट्रेलर हुआ रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के अबतक दो गाने और टीजर रिलीज चुके हैं। वहीं, 'सेल्फी' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है। फिल्म के नए ट्रेलर में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का जिक्र देखने को मिल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    लारा दत्ता-महेश भूपति की वेडिंग एनिवर्सरी

    बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने क्रिकेटर्स को अपने जीवन साथी के तौर पर चुना है। इनके प्यार के चर्चे भी इंडस्ट्री में खूब होते हैं। एक समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के प्यार के किस्से भी काफी सुर्खियों में रहे थे। आज दोनों की वेडिंग ऐनिवर्सरी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कैसे लारा का दिल शादीशुदा महेश भूपति पर आ गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    कल रिलीज होगी शहजादा

    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर शहजादा कल यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। तो वहीं शाह रुख खान की पठान अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से जमी हुई है। ऐसे में कार्तिक आर्यन अपना कितना जादू चला पाते हैं, ये आने वाला वक्त ही बताएगा। एडवांस बुकिंग को देखते हुए कह सकते हैं कि तेलुगु फिल्म की इस रीमेक के लिए रास्ते आसान नहीं होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    तारक मेहता में नए टप्पी की एंट्री

    टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कई किरदार लोगों के दिलों में बसे हैं। वहीं, कई कैरेक्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें दर्शकों ने शो में ही छोटे से बड़े होते देखा है और इनमें एक हैं टप्पू का क‍िरदार। पिछले साल टप्पू यानी राज अनादकट ने शो को छोड़ दिया था। लगभग 1 साल से इस शो में टप्पू नहीं दिख रहे थे। अब आखिरकार इस शो में नए टप्पू की एंट्री हो गई है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने नए टप्पू के नाम पर से पर्दा उठा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...