Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Deol: पति से अलग होने की अफवाहों के बीच वायरल हुआ एशा देओल का पुराना पोस्ट, भरत तख्तानी को लेकर कही थी ये बात

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 04:50 PM (IST)

    एशा देओल पिछले कुछ समय से एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो गई हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वहीं अब उन्होंने ओटीटी ...और पढ़ें

    वायरल हुआ ऐशा देओल का पुराना पोस्ट, (X Image)
    वायरल हुआ ऐशा देओल का पुराना पोस्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एशा देओल को लेकर चौंका देने वाली बात सुनने को मिली। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा बटोर रही है।

    एशा देओल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है कि एक्ट्रेस पति भरत तख्तानी से अलग हो रही हैं। सेपेरेशन की रुमर्स के बीच पति के साथ एशा देओल का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Esha Deol की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया ऐसा दावा, मच गया बवाल

    यूं गर्म हुआ अफवाहों का बाजार

    एशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। दोनों की वेडिंग में पूरा बॉलीवुड अपना आशीर्वाद देने पहुंचा था। वहीं, अब उनके तलाक की चर्चा हो रही है। ये सिलसिला रेडिट के एक पोस्ट के साथ शुरु हुआ था।

    एशा देओल का पोस्ट

    भरत तख्तानी से सेपेरेशन के बीच एशा देओल का 2023 जून में शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने ये पोस्ट अपनी 11वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया था। पोस्ट में एशा ने पति भरत तख्तानी के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी और कैप्शन में अपने रिश्ते के कभी न खत्म होने की बात कही थी।

    रेडिट का वायरल पोस्ट

    रेडिट के वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि एशा देओल ने अब पति भरत तख्तानी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करना बंद कर दिया है। यहां तक कि ज्यादातर पार्टियों और फेस्टिव पर भी वो अपनी मां हेमा मालिनी के साथ नजर आती हैं। यहां तक कि हेमा मालिनी की 75वें बर्थडे सेलिब्रेशन में भी भरत तख्तानी शामिल नहीं हुए थे।

    यह भी पढ़ें- Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र के लिए Hema Malini ने लिखा रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'काश! आप जान पाते कि...'

    एक्टिंग की दुनिया में की वापसी

    एशा देओल पिछले कुछ समय से एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो गई हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वहीं, अब उन्होंने ओटीटी के साथ वापसी की। हाल ही में एशा ने फिल्म 'एक दुआ' के लिए चर्चा बटोरी थी। इस फिल्म को 69वें नेशनल अवॉर्ड में नॉम फीचर कैटेगरी में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला था। 

    खबरें और भी