यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एशा देओल ने 'गदर 2' को किया प्रमोट, भाई सनी देओल के लिए ये बड़ी बात
Esha Deol On Gadar 2 सनी देओल स्टारर मोस्ट अवेडेट फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एडवांस बुकिंग और ऑडियंस रिएक्शन के अनुसार ये अनुमान लगा ...और पढ़ें

HighLights
- गदर 2 को मिल सकती है बंपर ओपनिंग
- बहन ईशा देओल ने सनी की फिल्म को किया प्रमोट
- आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है गदर 2
नई दिल्ली जेएनएन: 22 साल के लंबे इंतजार के बाद सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा की इस फिल्म को लेकर फैंस की बीच काफी जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। बंपर एडवांस बुकिंग करने वाली गदर 2 की ओपनिंग डे की कमाई छप्पर फाड़ हो सकती है। इस बीच अब सनी देओल की बहन एशा देओल अपने भाई की फिल्म के प्रमोशन के लिए मैदान में उतर आई हैं। एशा ने गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एशा देओल ने 'गदर 2' के लिए लिखी बड़ी बात
शुक्रवार को गदर 2 की रिलीज पर एशा देओल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि- आइए आज शेर की दहाड़ को सुनें और बुलदिंयों की ऊंचाईं तक पहुंचें, आपको ढ़ेर सारी शुभकानाएं"। एशा के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने भाई की फिल्म को देखने को लिए फैंस से खास गुजारिश कर रही हैं।
Today let’s hear the lion roar .. and reach soaring heights 💪🏼
Best wishes Bhaiya@iamsunnydeol #Gadar2 #Gadar pic.twitter.com/Po7iBKZXNG
— Esha Deol (@Esha_Deol) August 11, 2023
मालूम हो कि एशा देओल सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और दूसरी मां यानी हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं. हालांकि कई मौके पर देखा गया है कि इन बहन-भाई के बीच किसी भी तरह का कोई फर्क नजर नहीं आता है, बल्कि ये एक दूसरे के लिए हमेशा से सपोर्ट में खड़े नजर आए हैं।
ओपनिंग डे पर 'गदर 2' उड़ाएगी गर्दा
एडवांस बुकिंग को देखते हुए जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कि निर्देशक अनिल शर्मा की 'गदर 2' रिलीज के पहले दिन ताबड़-तोड़ कमाई करेगी, ठीक उसी हिसाब से मूवी के शो हाउसफुल चल रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कारोबार करेगी।
खबरें और भी
लेकिन जिस तरह का रिस्पॉन्स सोशल मीडिया पर सनी देओल की फिल्म को मिल रहा है, उससे ये कहा जा सकता है कि ये मूवी इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।