पति से अलग होने के बाद Esha Deol का छलका दर्द, एक्ट्रेस को हो रही है प्यार की कमी महसूस?
पति भरत तख्तानी से अलग होने के 2 साल बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लाडली बेटी एशा देओल का दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि वह जीवन में प्यार कितना मि ...और पढ़ें

जिंदगी में प्यार और रोमांस को मिस कर रही हैं एशा देओल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी की लाडली एशा देओल ने एक दशक बाद जब अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से साल 2024 में अलग होने की घोषणा की थी, तो इस खबर से उनके फैंस को काफी झटका लगा था। दोनों मिलकर अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग कर कर रहे हैं, लेकिन इस बीच ही एशा देओल ने प्यार को लेकर अपना दर्द बयां किया है।
प्यार और रोमांस जिंदगी में सबसे जरूरी है
एशा देओल हाल ही में कर्ली टेल्स के पॉडकास्ट में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने भरत से सेपरेशन से लेकर प्यार और रिश्तो के बारे में खुलकर बात की। एशा ने इस बात को खुलकर स्वीकार किया कि वह अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस को बहुत मिस करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस निजी जिंदगी में सबसे ज्यादा इम्पोर्टेंट हैं, जिसकी कमी अभी मुझे बहुत ज्यादा महसूस हो रही है। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है, मैं पूरी तरह से रॉम-कॉम पर्सन हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरी दोनों ही बहुत पसंद हैं।"

यह भी पढ़ें- Father's Day पर एशा देओल को खली पापा Dharmendra की कमी, 'ही-मैन' को याद कर भावुक हुईं बेटी
क्या शादी टूटने के बाद प्यार को लेकर बदला नजरिया?
जब हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लाडली से यह पूछा गया कि क्या शादी टूटने और ब्रेकअप होने के बाद उनका प्यार को लेकर प्वाइंट ऑफ व्यू बदला है? तो इसका जवाब देते हुए एशा देओल ने कहा, "नहीं, यह चीजें चेंज नहीं होती हैं...ब्रेकअप होते रहते हैं। पास्ट में मेरे ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं, जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ है, ये चीजें होती रहती हैं, लेकिन मैं प्यार को लेकर मेरा जो विचार है, वह कभी चेंज नहीं हुआ है। हम जिंदगी भर यही देखकर बड़े हुए हैं कि हेमा जी से धर्मेंद्र जी ने किस कदर प्यार किया है।"
साल 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं एशा देओल
आपको बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एशा देओल ने साल 2012 में मुंबई में बिजनेसमैन भरत तख्तानी संग सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात पहली बार तब हुई थी, जब वह सिर्फ 13 साल के थे। एशा जहां मुंबई जुहू के जमनाबाई नसी स्कूल में पढ़ती थीं, तो वहीं भरत बांद्रा में पढ़ाई करते थे। दोनों इंटरस्कूल आर्ट कॉम्पीटिशन और फेस्टिवल की वजह से एक-दूसरे से रेगुलर मिलते थे। भरत को उस समय एशा पर क्रश था, धीरे-धीरे एशा देओल का भी उनकी तरह अट्रेक्शन बढ़ा और दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।
खबरें और भी

शादी के 5 साल बाद उन्होंने 2017 में पहली बेटी राध्या का और 2019 में दूसरी बेटी मिराया का स्वागत किया। हालांकि, 11 साल की शादी के बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने अपने अलग होने की जानकारी फैंस के साथ बांटी।