यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Esha Deol से क्यों दूर होने लगे थे 'पति' Bharat Takhtani, एक्ट्रेस का खुलासा- 'मैं उनकी जरूरतों का ध्यान...'
Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी के 12 साल बाद अलग हो गई हैं। एशा और भरत के त ...और पढ़ें

HighLights
- भरत तख्तानी को इग्नोर करने लगी थीं एशा देओल
- बेटी के जन्म के बाद भरत की जरूरतों का नहीं रखती थीं ख्याल
- एशा देओल से चिढ़ने लगे थे भरत तख्तानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Esha Deol and Bharat Takhtani Divorce: बी-टाउन के चहीते कपल्स की लिस्ट में शुमार एशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि एशा और उनके पति भरत का रिश्ता ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक हालिया रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि एशा और भरत ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने का फैसला किया है।
अलग हुए एशा और भरत!
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एशा और भरत ने तलाक को लेकर स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की अनाउंसमेंट की है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों के लिए उनके बच्चियों की भलाई सबसे जरूरी है और रहेगी।
यह भी पढ़ें- Esha Deol Separation: 12 साल बाद टूटी एशा देओल और भरत तख्तानी की शादी, जारी किया स्टेटमेंट
पति को नजरअंदाज करने लगी थीं एशा देओल
एशा देओल ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि आखिर उनके और भरत तख्तानी की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में ऐसी क्या चीज रही है, जो उनके तलाक के रास्ते पर ले आई। हालांकि, अपनी किताब 'अम्मा मिया: स्टोरीज' (Amma Mia: Stories) में एशा ने खुलासा किया था कि दूसरी बेटी मिराया के जन्म के बाद वह अपने पति भरत को नजरअंदाज करने लगी थीं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, एशा ने अपनी किताब में लिखा था-
दूसरे बेबी के बाद कुछ समय के लिए मैंने नोटिस किया कि भरत मुझसे चिड़चिड़े हो गए थे। उन्हें लगता था कि मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे रही हूं। पति का ऐसा फील करना बहुत स्वाभाविक है, क्योंकि उस समय मैं राध्या के प्लेस्कूल और मिराया को फीड कराने में बिजी थी, साथ ही मैं अपनी किताब लिखने और अपनी प्रोडक्शन मीटिंग्स में भी काफी बिजी थी। इसलिए उन्हें महसूस होता था कि मैं नजरअंदाज कर रही हूं।
पति की चीजें भूल जाती थीं एशा देओल
एशा देओल ने आगे खुलासा किया था कि उनके पति भरत की जरूरतें कम थीं, लेकिन बच्चों की वजह से वह चीजें भूल जाया करती थीं। वह पति की जरूरतों का ध्यान नहीं रख पाती थीं। बकौल एक्ट्रेस,
खबरें और भी
मैंने तुरंत अपनी गलती नोटिस की। मुझे वह समय याद आया, जब भरत ने मुझसे एक नया टूथब्रश मांगा था और यह बात मेरे दिमाग से निकल गई थी, या जब उनकी शर्ट प्रेस नहीं हुई थी या जब मैंने बिना चेक किए उन्हें काम पर जाते हुए लंच बॉक्स दे दिया था। उनकी जरूरतें बहुत कम हैं, लेकिन मैं अगर उनकी देखभाल नहीं कर सकी तो मतलब कुछ गड़बड़ है।
एशा देओल ने सुधारी थी अपनी गलती
रिपोर्ट के मुताबिक, एशा ने आगे कहा था कि उन्हें जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने बिना देरी किए अपने पति पर दोबारा ध्यान देना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था, "मैंने तुरंत अपनी गलती सुधारी। मुझे महसूस हुआ कि मैं कुछ समय से उनके साथ डेट नाइट्स या मूवी के लिए बाहर नहीं गई हूं। इसलिए मैंने ट्रैक से बाहर निकलकर खुले बाल, बढ़िया ड्रेस पहनकर वीकेंड्स पर आउटिंग पर जाने का फैसला किया।"