Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Deol: मथुरा पहुंचीं एशा देओल के होंठों ने खींचा ध्यान, लिप सर्जरी कराने पर पीछे पड़ी ट्रोल आर्मी!

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 12:26 PM (IST)

    एशा देओल (Esha Deol) कुछ समय पहले पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बनी हुई थी। शादी के 11 साल बाद तलाक की खबरों ने खूब ध्यान खींचा था। वहीं अब एक्ट्रेस अपने ...और पढ़ें

    मथुरा पहुंचीं एशा देओल के होठों ने खींचा ध्यान, (X Image)
    मथुरा पहुंचीं एशा देओल के होठों ने खींचा ध्यान, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल सोशल मीडिया पर ध्यान खींच कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने लुक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। एशा देओल हाल ही में मथुरा में नजर आईं। जहां उनके साथ बहन अहाना देओल भी मौजूद थीं।

    मथुरा से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया। जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनके लिप सर्जरी कराने का दावा कर रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan के फ्लॉप होने पर मानुषी छिल्लर ने तोड़ी चुप्पी, बताया असफलता में खुद को कैसे किया शांत 

    मथुरा से वायरल हुआ एशा का वीडियो

    एशा देओल बॉलीवुड का जाना- माना नाम हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं। हालांकि, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर लाइफ अपडेट शेयर करती थीं। वहीं, अब एशा देओल ने अपने मथुरा विजिट के कारण ध्यान खींचा।  

    लिप सर्जरी ने बर्बाद किया चेहरा

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एशा देओल का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। एक्ट्रेस की लिप सर्जरी का दावा करते हुए यूजर्स ने उनके लुक को खराब बताया। एशा देओल का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "एक समय था, जब एशा खूबसूरत लगती थीं। उनके साथ अब क्या हो गया है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "लिप फिलर्स को बैन कर देना चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- Aayush Sharma: 'आप सलमान खान की नकल करते हैं', जब फिल्मों को लेकर आयुष शर्मा को सुननी पड़ी ये बात

    सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

    एशा देओल की लिप सर्जरी पर कमेंट्स यही पर नहीं रुकें। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- "हद से ज्यादा फेशियल सर्जरी।" एक और यूजर ने कहा, "पता नहीं क्यों ये सेलेब्स अपनी बॉडी के चेंज करने की कोशिश करते हैं।" एक्ट्रेस के लिप जॉब पर बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "लिप सर्जरी के बाद ये ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है। इसी को कहते हैं- प्रतिष्ठा में प्राण देना।" एशा की उम्र पर बात करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "इसे कहते हैं सर्जरी पर सर्जरी करना जब तक आप जोकर की तरह न दिखने लगें, क्योंकि आप ग्रेसफुली बूढ़े नहीं होना चाहते।"

    खबरें और भी