Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Gupta का दिल्ली के वायु प्रदूषण पर फूटा गुस्सा, कहा- सरकार ने नहीं उठाया कोई कठोर कदम, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 06:06 PM (IST)

    Esha Gupta On Delhi Pollution ईशा गुप्ता ने दिल्ली के प्रदुषण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया है। ...और पढ़ें

    Esha Gupta On Delhi Pollution: ईशा गुप्ता ने दिल्ली के प्रदुषण पर दुख जताया है।
    Esha Gupta On Delhi Pollution: ईशा गुप्ता ने दिल्ली के प्रदुषण पर दुख जताया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Esha Gupta On Delhi Pollution: ईशा गुप्ता ने दिल्ली की प्रदूषित हवा पर दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को लताड़ भी लगाई है। दिल्ली की हवा जहरीली की श्रेणी में है। ईशा गुप्ता फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

    ईशा गुप्ता का दिल्ली की प्रदूषित हवा पर गुस्सा फूट पड़ा है

    अब दिल्ली की प्रदूषित हवा पर उनका गुस्सा फूट पड़ा है। ईशा गुप्ता दिल्ली से हैं और उनका मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में स्थानीय सरकार और अधिकारियों की ओर से कोई भी कठोर कदम नहीं उठाए गए हैं। ईशा गुप्ता ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'वायु प्रदुषण और स्मॉग की समस्या से सभी जूझ रहे है। हवा बहुत ही प्रदूषित है।' ईशा गुप्ता ने आगे कहा, 'पूरे वर्ष कठोर प्रयास करने के बजाय हमारे नेता जब हवा प्रदूषित हो जाती है तभी जागते हैं। पराली जलाने के कारण इसमें और बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बहुत ऊंचा है। वहीं गाड़ियों का प्रदुषण तो है ही।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    यह भी पढ़ें: Allu Arjun मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च, पिता की पिछले वर्ष कोविड से हो चुकी है मृत्यु

    ईशा गुप्ता ने कहा कि पराली जलाने का विकल्प ढूंढने की आवश्यकता है

    ईशा गुप्ता ने यह भी कहा कि पराली जलाने का विकल्प ढूंढने की आवश्यकता है। वह कहती हैं, 'पराली जलाने का विकल्प खोजना चाहिए। इसके लिए कुछ नया करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है पराली को खाद बना देना चाहिए और किसानों को ऐसा करने के लिए सरकार को प्रेरित करना हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    यह भी पढ़ें: Monica O My Darling में नजर आनेवाली जाएन मेरी खान का दावा, आमिर खान की रिश्तेदार होने से बढ़ता है तनाव

    ईशा गुप्ता ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से जुड़ी बातों को चर्चा का विषय बना सकती है

    ईशा गुप्ता ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि अपनी आवाज उठाकर वह क्लाइमेट चेंज से जुड़ी बातों को चर्चा का विषय बना सकती है। इस बारे में आगे बताते हुए ईशा गुप्ता कहती हैं, 'जब आपकी आवाज सुनी जा सकती है खासकर बड़े समूह में, तब हमारा कर्तव्य है कि हम एक अच्छे समाज के लिए इसे आवाज उठाएं। मैं उसी कर्तव्य को पूरा करने के लिए यहां हूं। ऐसा मैं अपने अगली जनरेशन के लिए भी कर रही हूं।'

    खबरें और भी