यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जन्मदिन के मौके पर Esha Gupta बिकिनी में Beach किनारे दिया पोज, किलर लुक देखकर हैरान हुए फैंस
बी टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। आए दिन ईशा की कोई ना कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। इस बा ...और पढ़ें

HighLights
- 28 नवंबर को था एक्ट्रेस का जन्मदिन
- ईशा ने 2012 में जन्नत 2 से किया था डेब्यू
- बिकिनी फोटो से मचाई सनसनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी बोल्ड और आकर्षक अदाओं के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का 28 नवंबर को जन्मदिन था। ईशा ने राज 3, जन्नत 2 और रुस्तम जैसी फिल्मों में काम किया है। यूं तो ईशा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने एक खास तस्वीर पोस्ट की है।
सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती हैं तस्वीरें
उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर कोई भी मदहोश हो जाएगा। ग्लैमरस लुक की वजह से 39 वर्षीय ईशा गुप्ता अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। खूबसूरती के मामले में अदाकारा का कोई मुकाबला नहीं है।

यह भी पढ़ें: Esha Gupta Pics: जब इन बिकिनी फोटो के जरिए ईशा गुप्ता ने मचाई सनसनी, किलर लुक के लिए सारी हदें की पार
फैंस हुए ईशा गुप्ता के दीवाने
फैंस इस फोटो से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। ईशा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो मरून कलर की बिकिनी में बीच किनारे लेटी हैं और सन बाथ का आनंद ले रही हैं। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा रही है। ईशा के ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और इसमें उनके कर्व्स भी साफ दिखाई दे रहे हैं।
(1).jpg)
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार ईशा को उनके इस स्पेशल डे पर विश कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार एक्ट्रेस इस साल अबू धाबी में अपना जन्मदिन मना रही हैं।
इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा ने साल 2012 में क्राइम थ्रिलर जन्नत 2 से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने राजनीतिक ड्रामा चक्रव्यूह, कॉमेडी फिल्म हमशकल्स, हॉरर थ्रिलर राज 3 डी, क्राइम ड्रामा रुस्तम, एक्शन-एडवेंचर बादशाहो और कई अन्य में अपने अभिनय का कौशल दिखाया। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड में देखा गया था।
खबरें और भी
.jpg)
ईशा गुप्ता की आने वाली फिल्में
फिल्मों में काम करने के बाद ईशा कुछ वेब सीरीज में भी नजर आईं। साल 2020 में REJCTX सीजन 2 में ऑफिसर रेनी रे के किरदार में उन्हें देखा गया। साल 2021 में नकाब में वो ऑफिसर अदिति आमरे के रूप में और 2022 में आश्रम सीजन 3 में सोनिया के किरदार में नजर आईं। इसके बाद उनकी तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें मर्डर 4, देसी मैजिक और हेरा फेरी 3 शामिल हैं।