यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arbaaz Khan की शादी के बाद इतनी बदल गईं एक्स गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani, यूजर बोले- 'लगता है रात भर रोई है'
Giorgia Andriani Video विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने कई सालों तक अरबाज खान को डेट किया। वहीं साल 2022 में ये कपल अलग हुआ। ब्र ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Giorgia Andriani Video: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने हाल ही में दूसरी बार दूल्हा बने थे। उन्होंने 24 दिसंबर को 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बहन अर्पिता खान के घर पर निकाह किया।
एक नए रिश्ते में बंधने के बाद एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। अरबाज खान की अचानक दूसरी शादी की खबर सुन कई फैंस को झटका भी लगा। शूरा संग डेटिंग से पहले एक्टर का नाम विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ जुड़ा था।
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan से क्यों टूटा था Giorgia Andriani का रिश्ता? ब्रेकअप के बाद एक्स BF को याद कर रहीं एक्ट्रेस
इस कपल शादी की खबरे भी कई बार सामने आई थी, लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ। अब एक्टर की शादी के बाद एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो सामने आया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है तो वही किसी ने जॉर्जिया की जमकर तारीफ भी की।
बदली-बदली दिखीं जॉर्जिया
एक्स ब्वॉयफ्रेंड अरबाज खान की शादी के दो दिन बाद जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) मीडिया के सामने आई। हमेशा की तरह इस बार भी वह अपने डॉगी को सैर करवाने निकली। इस दौरान जॉर्जिया ब्लू कलर का टर्टल नेक टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में नजर आई। इस पर उन्होंने फेस पर ब्लैक कलर के सनग्लासेस भी लगाए हुए है।
खबरें और भी

यूजर्स ने किया ट्रोल
इस दौरान अदाकारा बेहद खूबसूरत नजर आई, लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। वीडियो देख कुछ नेटिजेंस ने कमेंट में लिखा, लगता है एक्स ब्वॉयफ्रेंड अरबाज की शादी के बाद बहुत रोई है। दूसरे यूजर ने लिखा, आंख है सूजी सूजी और तुम चश्मा लगाकर आई हो। तीसरे यूजर ने लिखा, जाने दे भाई दिल टूटा है बेचारी का।

क्यों हुआ था जॉर्जिया और अरबाज का ब्रेकअप
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल का साल 2022 में ब्रेकअप हो गया था, जिसका खुलासा कुछ वक्त पहले ही जॉर्जिया ने किया था।

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan ने शेयर की Shura Khan संग निकाह सेरेमनी की खास तस्वीर, एक फ्रेम में नजर आया पूरा 'खान परिवार'
अदाकारा ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, वह और अरबाज दोनों जानते थे कि उनके कई मतभेदों के कारण उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाएगा, लेकिन दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हमेशा रहेगी।